Falgun month ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग का आखिरी महीना फाल्गुन 13 फरवरी दिन गुरुवार यानी आज से आरंभ हो चुका है और इसका समापन 14 मार्च को हो जाएगा। फाल्गुन मास को आम बोलचाल की भाषा में फागुन कहा जाता है। ये महीना रंगों का होता है।
इस महीने प्रकृति की निराली छटा देखने को मिलती है। इसी महीने हिंदुओं का प्रमुख त्योहार होली भी मनाया जाता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि फाल्गुन मास में कौन कौन से व्रत त्योहार पड़ने वाले हैं तो आइए जानते हैं।
फाल्गुन मास 2025 के व्रत त्योहार—
16 फरवरी 2025 - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
20 फरवरी 2025 - शबरी जयंती
21 फरवरी 2025 - जानकी जयंती
24 फरवरी 2025 - विजया एकादशी
25 फरवरी 2025 - प्रदोष व्रत
26 फरवरी 2025 - महाशिवरात्रि
27 फरवरी 2025 - फाल्गुन अमावस्या
1 मार्च 2025 - फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
3 मार्च 2025 - विनायक चतुर्थी
10 मार्च 2025 - आमलकी एकादशी
11 मार्च 2025 - प्रदोष व्रत
13 मार्च 2025 - होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
14 मार्च 2025 - होली, मीन संक्रांति, चंद्र ग्रहण
विवाह शुभ मुहूर्त
फरवरी: 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21, 25
मार्च: 3, 5, 6, 7, 11, 12, 13, 14