VASTU TIPS: घर में इस दिशा में लगाना चाहिए घड़ी, जानें कौन-सी दिशा है लकी

जागरण अध्यात्म के पिछले लेखों में हम आपको घर की वॉल क्लॉक को लेकर काफी कुछ बता चुके हैं।

Update: 2020-10-06 04:20 GMT
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| जागरण अध्यात्म के पिछले लेखों में हम आपको घर की वॉल क्लॉक को लेकर काफी कुछ बता चुके हैं। वहीं, आज हम आपको यह बता रहे हैं कि घर में घड़ी कहां पर लगाई जाए। आइए वास्तुशास्त्री पं. दयानंद शास्त्री से जानते हैं कि घड़ी कहां पर लगानी चाहिए।

कहां न लगाएं घड़ी:

घड़ी कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगानी चाहिए। फेंगशुई एवं वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा को अशुभ माना जाता है। यह यम की दिशा कही जाती है। विज्ञान के अनुसार भी इस दिशा में नेगेटिव एनर्जी मौजूद होती है। अगर दक्षिण दिशा की दीवार पर वॉल क्लॉक लगी हो तो व्यक्ति का ध्यान बार-बार इसी दिशा की तरफ जाता है। यह अच्छा नहीं है और इससे नकारात्मक उर्जा व्यक्ति को प्राप्त होता है।

घड़ी को कभी भी मुख्य द्वार के ठीक सामने अथवा दरवाजे के ऊपर नहीं लगाना चाहिए। इसके नीचे से निकलते समय व्यक्ति के आस-पास की उर्जा प्रभावित होती है। इसके परिणामस्वरूप तनाव बढ़ता है।

घड़ी को सोते समय तकिए के नीचे भी नहीं रखना चाहिए। इससे नींद में खलल पड़ती है।

ये हैं घड़ी की सही दिशा:

घड़ी को दीवार पर लगाने के लिए उत्तर, पूर्व एवं पश्चिम दिशा को बेहतर माना जाता है। ये दिशा पॉजेटिव एनर्जी प्रदान करता है। अगर ड्राइंग रूम या बेडरूम की बात करें तो घड़ी ऐसे लगाएं जिससे रूम में प्रवेश करने पर घड़ी पर नजर आए। यह भी ध्यान रखें कि घड़ी पर धूल-मिट्टी न जमे। मधुर संगीत उत्पन्न करने वाली दीवार घड़ी घर के मुख्य हॉल में लगानी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोत्तरी होती है।

इन बातों का भी रखें खास ख्याल:

घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर भी घड़ी न लगाएं।

बंद पड़ी हुई घड़ियों को जल्द से जल्द सही करवाएं।

अगर घड़ी खराब हो गई हो तो इन्हें घर में न रखें।

घड़ी कभी भी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।

घड़ी का समय आगे पीछे हो तो उसे सही समय से मिलाएं।

घड़ी का समय आगे या पीछे न रखें।

दीवार घड़ी पर कभी भी धुल न जमने दें। समय-समय पर उसे साफ करते रहे।

घर के पूर्व, उत्तर और पश्चिम में ही घड़ी लगाएं।

घर के ड्राइंग रूम में पेंडुलम वाली घड़ी लगाएं। इससे सौभ्य वृद्धि होती है।

गोल, आयताकार घड़ियां शुभ प्रभाव लाती हैं।

कौन-सी घड़ी है लकी:

घड़ियों का आकार फेंगशुई में काफी मायने रखता है। इसलिए जब भी आप घड़ी खरीदें तो ध्यान रखें कि क्या आपकी घड़ी फेंगशुई के अनुसार आपके लिए लकी हैं। फेंगशुई के अनुसार, अंडाकार, गोल, अष्टभुजाकार और षट्भुजाकार एवम आयताकार घड़ियां शुभ प्रभाव लाती हैं।


Tags:    

Similar News

-->