Vastu Tips: शास्त्रों की मानें तो घर के पूजा स्थान को बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। इस स्थान से निकलने वाली एनर्जी से घर पर बहुत प्रभाव पड़ता है। सबसे ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी पूजा रुम से ही निकलती है ऐसे में इसका असर घर के बाकी सदस्यों और बरकत पर भी होता है। परंतु कई बार कुछ लोग जहां पर ऐसी चीजें रख देते हैं जो नेगेटिव एनर्जी पैदा करती हैं। इन चीजों का असर घर के सदस्यों पर भी होता है और तरक्की में भी बाधा आने लगती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें पूजा घर में नहीं रखना चाहिए।
टूटी हुई मूर्तियां
पूजा घर में कभी भी टूटी हुई या फिर खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, ऐसी तस्वीरों की पूजा करने से अशुभ फल नहीं मिलता और Negative Energy का वास होता है। खंडित मूर्तियां और तस्वीरें घर में परेशानी का कारण बनती हैं इसलिए इन्हें घर में नहीं रखना चाहिए।
भोग लगाया हुआ प्रसाद
पूजा घर के नियमों की मानें तो भगवान को भोग लगाया हुआ प्रसाद पूजा घर से हटा देना चाहिए। भगवान को अर्पित किया गया प्रसाद भोग के बाद जूठा हो जाता ऐसे में इसे मंदिर में नहीं रखना चाहिए। भोग लगाने के बाद प्रसाद को सभी में बांट दें और मंदिर साफ रखें।
फटे वस्त्र
यदि आपके पूजा घर में भगवान के वस्त्र फटे हुए हैं या पूजा का आसन फटा हुआ है तो उसे तुरंत हटा दें। ऐसी चीजें पूजा में मन लगाने में बाधा उत्पन्न करती हैं। फटे हुए भगवान के कपड़े व्यक्ति को कंगाली की ओर ले जाते हैं। ऐसी नेगेटिव चीजों के कारण पूजा का फल भी पॉजिटिव नहीं मिलता।
टूटे बर्तन
पूजा घर में रखने वाले बर्तनों का भी खास ध्यान रखना चाहिए। टूटे फूटे पूजा के Pottery का इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है। ऐसी चीजों को तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए। ऐसी चीजें पूजा घर में वास्तु दोष का कारण बनती हैं। इसके अलावा पूजा घर में टूटे-फूटे बर्तन रखने के कारण आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है।
बासी फूल या हार
बासी फूल या हार के अलावा अनुपयोगी चीजें भी पूजा घर में नहीं रखनी चाहिए। ऐसी चीजें यहां पर रखने से नेगेटिव एनर्जी का वास होता है और दरिद्रता बढ़ती है। ऐसी चीजें वास्तु दोष और मंगल दोष का कारण भी बन सकती हैं।