Vastu Shastra: घर से तुरंत हटा दें ये 5 चीजें नहीं तो हमेशा आते रहेंगे परेशानी

Update: 2024-07-17 12:37 GMT
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र घर, भवन या मंदिर के निर्माण का प्राचीन भारतीय विज्ञान है। दरअसल Vastu Word का निर्माण वस्तु शब्द से हुआ है। हमारे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं को कैसे और कहां रखा जाए इसका विचार वास्तुशास्त्र में किया जाता है। वास्तु के अनुसार घर में कुछ खास तरह की चीजों का होना अशुभ माना जाता है। ये चीजें घर में वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं जिसके कारण घर में कलह और आर्थिक तंगी जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। इन चीजों को तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए।
खंडित मूर्तियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर में टूटी हुई मूर्ति का होना अशुभ माना जाता है। पूजाघर में कोई भी खंडित मूर्ति नहीं होनी चाहिए। टूटी हुई मूर्तियों को मंदिर से हटा दें. ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और वातावरण शुद्ध रहता है।
खराब इलेक्ट्रॉनिक्स का कोई भी समान घर में न रखें
वास्तु के अनुसार पुराने electronic सामान को घर से बाहर कर देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि खराब वस्तुएं घर में पड़े-पड़े कबाड़ बन जाती हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसलिए आपके लिए अच्छा होगा कि आप अपने घर से इन पुरानी चीजों को हटा दें।
टूटा हुआ कांच
वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में टूटा हुआ शीशा अशुभता का प्रतिनिधित्व करता है। अगर आपके घर में किसी भी तरह का शीशा टूटा हुआ है तो उसे तुरंत हटा दें। टूटा हुआ कांच वास्तु दोष लाता है और मानसिक तनाव भी पैदा करता है।
खराब घड़ी
वास्तु के नियमों के अनुसार अगर आपके घर में कोई बंद या टूटी हुई घड़ी है तो उसे तुरंत ठीक करा लेना चाहिए या फिर उसे घर से बाहर निकाल देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बंद घड़ी घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है।
टूटा हुआ फर्नीचर
वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार घर में टूटा हुआ फर्नीचर वास्तु दोष को जन्म देता है। घर में टूटी खाट या बिस्तर रखने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं। ऐसे में अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो घर से टूटा हुआ फर्नीचर तुरंत हटा दें।
Tags:    

Similar News

-->