Utpanna Ekadashi Upay: मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखने की प्रथा है। इस दिन उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखने और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से पापों का शमन होता है और कष्टों का नाश होता है। मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। आज, शनिवार, 15 नवंबर 2025 को उत्पन्ना एकादशी व्रत है। इस व्रत में तुलसी से जुड़े कुछ प्रभावशाली उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और कार्यों में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
उत्पन्ना एकादशी पर तुलसी उपाय:
उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए उन्हें तुलसी का पत्ता अर्पित करें। तुलसी के पौधे की पूजा करने और शुद्ध घी का दीपक जलाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। यह उपाय देवी लक्ष्मी को भी प्रसन्न करता है।
तुलसी के सामने दीया जलाएँ:
तुलसी के पौधे के सामने घी का दीया जलाएँ और तुलसी देवी की विधिवत पूजा करें। तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए, जिस घर में तुलसी की पूजा की जाती है, वहाँ देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। शाम के समय दीया जलाएँ और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः" मंत्र का जाप करें।
भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें:
उत्पन्ना एकादशी व्रत पर तुलसी के उपाय करने के लिए, एक दिन पहले तुलसी के पौधे से एक दल तोड़ लें। सबसे पहले उसे तोड़कर, शुद्ध करके एकादशी पूजा के बाद भगवान विष्णु को अर्पित करें। इससे जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है।
तुलसी और कच्चे दूध से अभिषेक करें:
उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करें और पूजा के दौरान यह अनुष्ठान करें। अभिषेक के जल में गाय का कच्चा दूध मिलाएँ और तुलसी दल डालें। इस जल से भगवान विष्णु का अभिषेक करने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर के सभी सदस्यों को शीघ्र सफलता प्राप्त होती है।
Tags: