भारत

जाली किताबें खरीदने से बचें, CBSE ने स्टूडेंट्स को किया आगाह

Nilmani Pal
15 Nov 2025 7:45 AM IST
जाली किताबें खरीदने से बचें, CBSE ने स्टूडेंट्स को किया आगाह
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। सीबीएसई ने सभी स्कूलों को चेतावनी दी है कि बाज़ार में नकली एनसीईआरटी किताबें बिक रही हैं. बोर्ड ने कहा कि ऐसी जाली किताबें छात्रों की पढ़ाई को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए स्कूल सावधान रहें. सीबीएसई को ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कुछ अनधिकृत दुकानदार और विक्रेता एनसीईआरटी की जाली या नकली किताबें बेच रहे हैं. ये किताबें अक्सर कम कीमत पर उपलब्ध होती हैं, लेकिन इनमें कई समस्याएं पाई जा रही हैं—

कागज और प्रिंट की खराब गुणवत्ता

गलत प्रिंटिंग

विषय-वस्तु में त्रुटियां

कई जगह जानकारी गलत या अधूरी

बोर्ड ने कहा कि ऐसी किताबें छात्रों की पढ़ाई को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए स्कूलों को इस बारे में तुरंत सतर्क होने की जरूरत है.

स्कूलों को क्या निर्देश दिए गए?

सीबीएसई ने सभी स्कूल प्रमुखों को सलाह दी है कि वे अभिभावकों को बताएं कि केवल असली और अधिकृत एनसीईआरटी किताबें ही खरीदें.

अगर स्कूल खुद किताबें मंगाते हैं, तो यह केवल अधिकृत स्रोतों से ही करें. इस सलाह को शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के साथ व्यापक रूप से साझा करें.

असली एनसीईआरटी किताबें कहां मिलेगी?

सीबीएसई ने चार अधिकृत माध्यम बताए हैं, जहां से असली किताबें आसानी से खरीदी जा सकती हैं:

एनसीईआरटी के क्षेत्रीय उत्पादन एवं वितरण केंद्र (RPDC)

एनसीईआरटी वेबसाइट पर सूचीबद्ध अधिकृत विक्रेता

एनसीईआरटी डाक आपूर्ति सेवा (Postal Delivery Service)

ऑफिशियल एनसीईआरटी अमेजन स्टोरफ्रंट

स्कूलों को सलाह दी गई है कि जरूरत पड़ने पर वे अपने नजदीकी RPDC से सहायता भी ले सकते हैं.

क्यों जरूरी है यह कदम?

सीबीएसई ने कहा कि असली किताबों का इस्तेमाल सुनिश्चित करना शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्रों की सीखने की प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी है. नकली किताबें सीखने में भ्रम और गलतफहमी पैदा कर सकती हैं. इसी वजह से बोर्ड ने इस निर्देश का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है.

Next Story
null