आज का पंचाग, जानें शुभ मुहर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Update: 2024-03-25 03:58 GMT
नई दिल्ली : 25 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और सोमवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि सोमवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चैत्र कृष्ण
पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। सोमवार को स्नानदान की पूर्णिमा है। साथ ही 25 मार्च को होली का त्यौहार भी मनाया जा रहा है। सोमवार रात 9 बजकर 29 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
25 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि- 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक, उसके बाद चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी
वृद्धि योग- 25 मार्च 2024 को रात 9 बजकर 29 मिनट तक
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र- 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा
25 मार्च 2024 व्रत-त्यौहार- स्नानदान की पूर्णिमा, होली
राहुकाल का समय
दिल्ली- सुबह 07:52 से सुबह 09:24 तक
मुंबई- सुबह 08:10 से सुबह 09:42 तक
चंडीगढ़- सुबह 07:53 से सुबह 09:25 तक
लखनऊ- सुबह 07:37 से सुबह 09:09 तक
भोपाल- सुबह 07:51 से सुबह 09:23 तक
कोलकाता- सुबह 07:08 से सुबह 08:39 तक
अहमदाबाद- सुबह 08:11 से सुबह 09:42 तक
चेन्नई- सुबह 07:41 से सुबह 09:12 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 6:18 am
सूर्यास्त- शाम 6:35 pm
Tags:    

Similar News

-->