Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 4 जुलाई 2026

Update: 2026-07-04 00:46 GMT

मेष राशि : आप आज नेटवर्किंग से लाभ उठा पाएंगे

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और नेटवर्किंग के मामले में बेहद जोशीला है। धनिष्ठा नक्षत्र की ताल में आज नेटवर्किंग में एक ऐसी एनर्जी है, जो लोगों को जोड़ती है। जो साथी या संपर्क लंबे समय से दूर हों, आज उनसे मिलें, माहौल एकदम सही है। शुक्रदेव आज कर्क से सिंह में आ जाएंगे जिससे रचनात्मकता में एक नई शाही और कॉन्फिडेंट एनर्जी महसूस होगी। लग्नेश मंगलदेव धनिष्ठा के स्वामी भी हैं, इसलिए आज उनकी एनर्जी और तेज है। पैसों के घर में एक मजबूत और व्यावहारिक कोशिश जारी है। घर में बृहस्पति का साथ शुभ है। बुधदेव वक्री हैं, इसलिए कोई नया काम शुरू हो पाना कठिन होगा। हालांकि अति-महत्वाकांक्षी होने से बचें।

वृष राशि: करियर में आज एक लयबद्धता जोश दिखेगा

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से बेहद खास है। धनिष्ठा नक्षत्र की ताल में करियर में एक ऐसी महत्वाकांक्षी एनर्जी है, जो आगे बढ़ने की ललक देती है। मगर, सबसे बड़ी बात यह है कि लग्नेश शुक्रदेव आज कर्क छोड़कर सिंह में कदम रख रहे हैं। यह लग्नेश का एक नई राशि में जाना है, जिससे करियर और व्यक्तित्व में एक नई शाही और आत्मविश्वास से भरी एनर्जी की शुरुआत हो रही है। घर में भी लग्जरी चीजों की खरीद का योग बनेगा। मंगलदेव लग्न पर हैं, जिससे आत्मविश्वास बना रहेगा। बुधदेव वक्री हैं इसलिए कम्युनिकेशन पर विशेष रूप से ध्यान दें। अभी नई शुरुआत में जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशि: नया आत्मविश्वास और ड्रामेटिक एनर्जी शुरू होगी

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों और पैसों दोनों के मामले में असरदार है। धनिष्ठा नक्षत्र की एनर्जी में आज छुपे मामलों में एक ऐसी लयबद्धता वाली स्पष्टता लाएगी, जो बताएगी कि आगे कैसे चलना है। आज का दिन ध्यान करने के लिए बेहतर है। आज आपको मानसिक शांति की जरूरत है। शुक्रदेव आज सिंह राशि में आ जाएंगे, जिससे बातचीत में एक नया आत्मविश्वास और ड्रामेटिक एनर्जी शुरू होगी। लग्नेश बुधदेव वक्री हैं, इसलिए पैसों के मामले में पुरानी बातों को नए नजरिए से देखें। पुराने लेन-देन पर नजर रखें। सूर्यदेव लग्न पर एक व्यवहारिक बदलाव ला सकते हैं। बृहस्पति पैसों के घर में एक शुभ साथ बनाए हुए हैं। हालांकि अति-महत्वाकांक्षी होने से बचें।

कर्क राशि: पिता की ओर से आपको लाभ मिलेगा

कर्क राशि वालों के लिए आज दिन खास है। लग्न पर बृहस्पति और बुध बैठे हैं, इससे सोच में गहराई आएगी और व्यवहार में परिपक्वता दिखेगी। पैसों के लिहाज से भी दोहरी अच्छी खबर है। आज शुक्रदेव कर्क छोड़कर सिंह राशि में चले जाएंगे, जिससे आज एक नया दौर शुरू हो रहा है। पिता से धन लाभ हो सकता है। लाभ भाव में योगकारक मंगल बैठे हैं, जो आपको तेजी देंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। बस इतना ख्याल रखें कि बुधदेव अभी वक्री हैं, इसलिए बोलते वक्त जरा संभलकर बोलें। और कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार सोच लें, आज के दिन जल्दबाजी ठीक नहीं रहेगी।

सिंह राशि: प्रभावशाली व्यक्तित्व का लाभ प्राप्त कर पाएंगे

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन इस पूरे साल के सबसे खास दिनों में से एक है। शुक्रदेव आज सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इससे आपके व्यक्तित्व में आकर्षण के साथ ऐसी रॉयल स्वभाव दिखेगा, जिसकी हर कोई तारीफ करेगा। रिश्तों की बात करनी है तो लग्नेश चंद्रदेव धनिष्ठा नक्षत्र में हैं। इससे आपके रिश्तों में एक तालमेल बनेगा। पार्टनर के साथ बॉन्डिंग पहले से बेहतर हो सकती है। योगकारक मंगलदेव करियर में एक मजबूत कदम आगे बढ़ाते हैं। बृहस्पति एकांत में बैठकर छिपा हुआ दिव्य आशीर्वाद दे रहे हैं। बुधदेव वक्री हैं इसलिए नई बड़ी डील्स से पहले जरूरी कागजात को ठीक से चेक करें, वर्ना कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

कन्या राशि: आज आपके कुछ पुराने संपर्क काम आ सकते हैं

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और घर दोनों के मामले में अनुकूल है। काम के मामले में धनिष्ठा नक्षत्र की लयबद्धता एनर्जी होने से आज आप अपने काम को लेकर महत्वाकांक्षी रहेंगे। आज आप अपने काम में आनंद लेंगे। पुराने संपर्क आज काम आ सकते हैं, उनसे मिलें या संपर्क करें। शुक्रदेव आज सिंह में आएंगे जिससे एकांत में एक नई और आध्यात्मिक झुकाव को बढ़ाने वाले हैं। लग्नेश बुधदेव वक्री हैं, जो सोशल नेटवर्किंग में पहले किए गए काम का आज लाभ दे सकते हैं। शनिदेव साझेदारियों में स्थिरता बनाए हुए हैं। करियर के घर में सूर्यदेव एक व्यवहारिक बदलाव दे रहे हैं। हालांकि, आज ऑफिस की गॉसिप से दूर रहें।

तुला राशि: कुछ पुराने अटके हुए काम आपके बन पाएंगे

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक लाभ और घर दोनों के मामले में महत्वपूर्ण है। धनिष्ठा नक्षत्र ऊर्जा से घर में एक लयबद्धता और महत्वाकांक्षी एनर्जी है। क्रिएटिविटी के काम में आज आउट ऑफ बॉक्स थिंकिंग का समय है। आज सबसे बड़ी खबर यह है कि लग्नेश शुक्रदेव सिंह में आ जाएंगे। यह लाभ वाले घर में एक नई रॉयल एनर्जी की शुरुआत है। सामाजिक उठक-बैठक में जाने का मौका मिलेगा। करियर में बृहस्पति और बुधदेव का साथ है, लेकिन बुधदेव वक्री होने की वजह से करियर में पुराने काम को आगे बढ़ाने की जरूरत होगी। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त देते हैं। हालांकि, लग्नेश के नई राशि में जाने से कुछ एडजेस्टमेंट करने में वक्त लगेगा।

वृश्चिक राशि: बातचीत में आज जोश दिखेगा, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत और भाग्य दोनों के मामले में जोशीला है। धनिष्ठा नक्षत्र की ताल में बातचीत में एक ऐसी लयबद्धता और महत्वाकांक्षी एनर्जी है, जो दूसरों को प्रभावित करती है। शुक्रदेव आज सिंह के करियर वाले घर में आएंगे, जिससे करियर में एक नया रॉयल अंदाज दिखेगा। वहीं, घर परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बढ़ेगा। भाग्य में बृहस्पति और बुधदेव का साथ है लेकिन बुधदेव वक्री हैं, लिहाजा पुरानी बातों को नए नजरिए से देखें। लग्नेश मंगलदेव साझेदारी में एक ग्राउंडेड रहने का संकेत दे रहे हैं। जल्दबाजी में कोई बड़ा वादा न करें।

धनु राशि: कमाई का मौका आपको मिल सकता है

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और छुपे मामलों दोनों के लिहाज से असरदार है। धनिष्ठा नक्षत्र की पैसों कमाने की ललक को लेकर महत्वाकांक्षी ऊर्जा दे रही है। लग्नेश बृहस्पति छुपे मामलों वाले घर में हैं, जहां बुधदेव भी वक्री हैं, इसलिए किसी पुराने और गुप्त मामले पर आज विचार करने से लाभ मिल सकता है। शुक्रदेव आज सिंह के भाग्य वाले घर में आएंगे, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों से मदद मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलने से आज का दिन शाही अंदाज में बीतेगा। मंगलदेव छठवें घर में बैठकर आज आपके कर्जों को खत्म करने का काम करेंगे। शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5उपाय: आज बृहस्पतिदेव को पीले चावल अर्पित करें।

मकर राशि: प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन साझेदारी और एकांत दोनों के मामले में खास है। एकांत में धनिष्ठा नक्षत्र की लयबद्धत एनर्जी है, जिससे अकेले में बैठकर किसी जरूरी बात पर ध्यान लगाना आज बेहद फलदायी होगा। योगकारक शुक्रदेव आज सिंह में आ जाएंगे, जिससे आपका राजसी रवैया दिखेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बृहस्पति और बुधदेव साझेदारी वाले घर में हैं, बुधदेव वक्री होने की वजह से पुरानी पार्टनरशिप की बातें फिर से चल सकती हैं। लग्नेश शनिदेव की मेहनत रंग ला रही है।

कुंभ राशि:आपको अतिमहत्वाकांक्षी होने से बचना होगा

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और सेहत दोनों के लिहाज से जोशीला है। चंद्रदेव धनिष्ठा नक्षत्र में सीधे लग्न पर हैं, जिससे मन में एक ऐसी लयबद्धता और महत्वाकांक्षी एनर्जी है, जो काम करने की ललक देती है। योगकारक शुक्रदेव आज सिंह के साझेदारी वाले घर में आएंगे जिससे रिश्तों में एक नया रॉयल फ्लेवर जुड़ सकता है। सेहत में बृहस्पति और बुधदेव का साथ है, बुधदेव वक्री होने की वजह से पुरानी त्वचा संबंधी परेशानी उभर सकती है। राहुदेव लग्न पर बैठकर आपको चमत्कारिक एनर्जी देते हैं। हालांकि अति-महत्वाकांक्षी होने से बचें।

 मीन राशि : विरोधियों को मात देने में आप सफल रहेंगे

मीन राशि वालों के लिए शुक्रदेव आज सिंह राशि में छठवें घर में आएंगे, जिससे सेहत को लेकर आप काफी जागरुक हो जाएंगे। लाइफस्टाइल में आपका रॉयल लुक झलकेगा। कॉम्पिटीशन में आप अपने आकर्षण और ज्ञान से विरोधी को परास्त कर देंगे। शनिदेव लग्न पर एक कार्मिक और व्यावहारिक अनुशासन देते हैं। हालांकि, प्रेम में कोई नया बड़ा फैसला आज नहीं करें। आज एकांत के घर में चंद्रमा और राहु के रहने की वजह से मन में अशांति हो सकती है। कोर्ट के मामले में हालांकि आपको लाभ मिल सकता है। थोड़ी देर मेडिटेशन करने से शांति मिलेगी।

 

Tags:    

Similar News