आज का राशिफल

मेष:

31 जनवरी दिन रविवार को चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे। मकर राशि में चार ग्रहों का संयोग रहेगा। ग्रहों की इस स्थिति से जनवरी का अंतिम दिन धनु राशि वालों के लिए लाभप्रद रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। देखिए आज आपका दिन कैसा बीतेगा…

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। ऐसे में बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी। बेहतर होगा क‍ि क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्‍यवसाय में नए संबंधों से भाग्य चमकेगा। आज सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दांपत्‍य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत
वृषभ:
आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। वहीं सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 70 प्रत‍िशत
मिथुन:
आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा-बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों में हास-परिहास में व्यतीत होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 55 प्रत‍िशत
कर्क:
आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। कोई क‍ितना भी आपको परेशान करे या आपकी आलोचना करें आप उसकी ओर ध्‍यान नहीं देंगे। बल्कि आप अपने कार्य में रमे रहेंगे। इससे आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 60 प्रत‍िशत
सिंह:
आज शत्रुजनित षड़यंत्र, लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। अन्‍यथा अनावश्यक दुःश्चिन्ताओं से मन क्षुब्ध रहेगा। हालांक‍ि व्‍यवसाय में नई उपलब्धियां म‍िल सकती हैं। लेक‍िन कड़ी मेहनत से ही मिलेंगी। आप आपका पार‍िवार‍िक और सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। आज सला है क‍ि किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन न करें। भाग्‍य स्‍कोर : 53 प्रत‍िशत
कन्या:
आज कर्मोंद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख म‍िलेगा। पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। घर-गृहस्थी की समस्या सुलझ जाएगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक धन लाभ होने के योग हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 77प्रत‍िशत
तुला:
आज आपकी पद,अधिकार की महत्वाकांक्षा अंतर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांत‍ि रहेगी। दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यावसायिक समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। लेक‍िन अगर क‍िसी वर‍िष्‍ठ की सलाह लेंगे तो इनका समाधान भी हो सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 50 प्रत‍िशत
वृश्चिक:
आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। लेक‍िन ऐसे में आपको निराशाजनक विचारों से बचना होगा। अन्‍यथा समस्‍याएं बढ़ भी सकती हैं। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 67 प्रत‍िशत
धनु:
किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कार्यों में कोताही न बरतें। आज के दिन आपको व्यवसाय के साथ अन्य घरेलू कार्यों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांक‍ि दिन के आरंभ में व्यवसाय से शुभ समाचार मिलेंगे। थोड़े अंतराल पर धन लाभ का भी योग है। नौकरी पेशा जातकों को भी लाभ होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 75 प्रत‍िशत
मकर:
आज का दिन शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। एक पल में प्रसन्न अगले ही पल उदास होने पर मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों को जल्‍दी कार्य पूरे करने की आदत में आज सुधार लाना होगा। मह‍िलाएं किसी गलतफहमी की शिकार हो सकती हैं। परिवार का वातावरण चिंताजनक रहेगा। शाम के बाद कुछ राहत मिलेगी। यात्रा में सेहत एवं सामान के प्रति सावधानी बरतें। बुजुर्ग लोग अचानक नाराज हो सकते हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 64 प्रत‍िशत
कुंभ:
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आपकी आवश्यकता पूर्ति थोड़े से प्रयास से हो जाएगी। लेकिन फिर भी मन में संतोष नही होगा कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। मेहनत करने पर शाम तक आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। पुराने उधार चुकता होने पर राहत मिलेगी। मह‍िलाएं आज महंगी वस्तुओं की खरीददारी का मन बनाएंगी लेकिन अंत समय मे कोई व्यवधान आ सकता है। संतानों के ऊपर खर्च करने के बाद भी परिणाम आशानुकूल नही रहेंगे। घर के बुजुर्गों अथवा महिलाओं से वित्तीय लाभ की संभावना है। भाग्‍य स्‍कोर : 61 प्रत‍िशत
मीन:
आज का दिन संपन्नता कारक रहेगा। दोपहर तक अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की जल्दबाजी रहेगी। इसके बाद परिश्रम का फल लाभ के रूप में मिलने लगेगा। अचानक धन प्राप्ति से उत्साह में वृद्धि होगी। आज पारिवारिक संबंध आपकी उन्नति में सहायक बनेंगे। लेकिन भाई-बंधुओं से किसी पुरानी बात को लेकर खींचतान होने की संभावना भी है। प्रेम-प्रसंगों में अधिक भावुकता दु:ख का कारण बनेगी। बुजुर्गो का सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 87 प्रत‍िशत
Tags: