आज का पंचांग : 20 अक्टूबर 2020

पंचांग: आज का पंचांग

Update: 2020-10-20 01:46 GMT

आज का पंचांग 

राष्ट्रीय मिति अश्विन 28 शक संवत 1942 आश्विन शुक्ल चतुर्थी मंगलवार विक्रम संवत 2077। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 04 रवि-उल्लावल 02 हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 अक्टूबर सन् 2020 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद् ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट तक उपरान्त पंचमी तिथि का आरंभ।

ज्येष्ठा नक्षत्र अर्द्धरात्रोत्तर 02 बजकर 12 मिनट तक उपरान्त मूल नक्षत्र का आरंभ, सौभाग्य योग प्रातः 09 बजकर 48 मिनट तक उपरान्त शोभन योग का आरंभ।

विष्टि करण पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट तक उपरान्त बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 12 मिनट तक वृश्चिक उपरान्त धनु राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्‍ली 20 अक्‍टूबर : सुबह 06 बजकर 25 म‍िनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्‍ली 20 अक्‍टूबर : शाम 05 बजकर 46 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 म‍िनट से 12 बजकर 28 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से 02 बजकर 45 मिनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 41 म‍िनट से 21 अक्‍टूबर रात 12 बजकर 31 मि‍नट तक। अमृत काल शाम को 06 बजकर 1 म‍िनट से 07 बजकर 30 म‍िनट तक। रवि योग रात को 2 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 26 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम को 5 बजकर 35 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। यमगंड सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक। गुल‍िक काल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 म‍िनट तक।

आज का उपाय : बजरंगबली की पूजा करें और घर में सभी लोग थोड़े से भुने चने खाएं।

Tags:    

Similar News