आज का पंचाग: 08 मार्च 2021

आज का पंचाग

Update: 2021-03-08 00:53 GMT

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 17, शक संवत 1942 फाल्गुन कृष्ण, दसमी, सोमवार, विक्रम संवत 2077। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 25, रज्जब 23, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 मार्च सन् 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसंत ऋतु:।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। दशमी तिथि अपराह्न 03 बजकर 45 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ, पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 40 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।
व्यतीपात योग अपराह्न 01 बजकर 50 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ, विष्टि करण अपराह्न 03 बजकर 45 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 39 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – स्वामी दयानन्द सरस्वती जयंती।
सूर्योदय का समय 08 मार्च: सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 08 मार्च: शाम 06 बजकर 25 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 14 मिनट से 06 बजकर 38 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 03 बजकर 16 मिनट से 05 बजकर 31 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 56 मिनट से 01 बजकर 43 मिनट तक इसके बाद 03 बजकर 17 मिनट से 04 बजकर 04 मिनट तक। भद्रा काल सुबह 06 बजकर 39 मिनट से दोपहर 03 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।
आज के उपाय : चंद्रमा के मंत्र ओम चंद्रमसे नमः का जप करें, सफेद वस्त्र और सफेद चंदन लगाएं।
Tags:    

Similar News

-->