आज है महानंदा नवमी, जानिए कैसे करें माँ लक्ष्मी की पूजा

आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के दिन महानंदा नवमी व्रत किया जाता है।

Update: 2020-12-23 04:23 GMT

जनता से  रिश्ता वेबडेस्क| आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के दिन महानंदा नवमी व्रत किया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि महानंदा नवमी का व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। कहा जाता है कि अगर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि, रुपया-पैसा, धन की कमी हो गई हो तो व्यक्ति को यह व्रत अवश्य करना चाहिए। इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। वहीं, अगर इस दिन असहाय लोगों को दान दिया जाए तो व्यक्ति को विष्णु लोक की प्राप्ति भी होती है। आज के दिन अगर पूरे विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा की जाए तो उसे मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए पढ़ते हैं महानंदा नवमी पर कैसे करें मां लक्ष्मी की पूजा-

महानंदा नवमी पर देवी लक्ष्मी की ऐसे करें पूजा:
इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाएं। फिर घर का कूड़ा-कचरा इकट्‍ठा करें। इसे सूप में भरकर बाहर कर दें। ऐसा करने से अलक्ष्मी का विसर्जन होता है।
इसके बाद नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं। फिर स्नानादि कर साफ वस्त्र पहन लें।
फिर श्री महालक्ष्मी का आवाहन करें।
पूजन स्थल पर महालक्ष्मी मूर्ति स्थापित करें। मां को अक्षत, पुष्प, धूप, गंध आदि से विधि पूर्वक अर्पित करें।
पूजन स्थल पर बीच में अखंड दीया जलाना चाहिए।
पूरे विधि-विधान के साथ मां की पूजा करें।
महालक्ष्मी के मंत्र ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नम: का जाप करें।
महालक्ष्मी को बताशे और मखाने का भोग लगाएं।
महालक्ष्मी के श्री यंत्र की भी पूजा करें।
इस दिन पूरी रात जागरण करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।
रात में पूजा करें फिर व्रत का पारण करें।


Tags:    

Similar News

-->