Guruwar Tulsi Puja Significance: गुरुवार के दिन तुलसी में चढ़ा दें ये चीजें, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Update: 2026-01-29 02:07 GMT
Guruwar Tulsi Puja Significance: हिंदू धर्म में तुलसी को अत्यंत पूजनीय और पवित्र माना गया है। कोई भी पूजा खासतौर से भगवान विष्णु की उपासना तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। श्री हरि का भोग भी तुलसी दल के बिना पूरा नहीं होता है। कहा जाता है कि तुलसी विष्णु जी को अति प्रिय है। कार्तिक मास में देवउठनी एकादशी के दूसरे दिन यानी द्वादशी तिथि के दिन तुलसी का शालिग्राम भगवान के साथ विवाह भी कराया जाता है। शालिग्राम को भगवान विष्णु का ही दूसरा रूप माना जाता है। वहीं सप्ताह का गुरुवार का दिन विष्णु जी को समर्पित है। ऐसे में गुरुवार के दिन नारायण के साथ ही तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व होता है।
गुरुवार के दिन सुबह के समय तुलसी में जल अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही शाम के समय तुलसी के पास दीया जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके अलावा गुरुवार के दिन तुलसी में ये चीजें चढ़ाने से धन से जुड़ी हर परेशानी दूर हो जाती है और आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है। तो आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन तुलसी में क्या-क्या शुभ चीजें चढ़ाना चाहिए।
गुरुवार के दिन तुलसी में कच्चा दूध और जल मिलाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से कुंडली में सुख-वैभव और संपन्नता के कारक गुरु मजबूत होते हैं। वहीं आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति भी इससे सुधरने लगती है। गुरुवार को तुलसी पर दूध चढ़ाने से आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलती है। वैवाहिक और सामाजिक स्तर पर भी अच्छे फल मिलते हैं।
हल्दी:
गुरुवार के दिन तुलसी में 7 हल्दी के गांठ चढ़ाएं। तुलसी में हल्दी चढ़ाने से आर्थिक स्थिति ठीक रहती है। इसके अलावा व्यक्ति को सुख-शांति, सकरात्मकता और धन लाभ की प्राप्ति होती है।
लाल चुनरी:
गुरुवार के दिन तुलसी माता को लाल चुनरी भी अर्पित करें। लाल चुनरी चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और सुखद दांपत्य जीवन बना रहता है। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
Tags:    

Similar News