Negative energy को घर में प्रवेश करने से रोकता है ये दर्पण

Update: 2024-07-15 11:32 GMT
Vastu Tips: मुख्य द्वार के सामने अवरोध (पेड़,खंबा आदि) होने से घर के निवासियों का जीवन संघर्षमय हो जाता है, ऐसे में उपायों की मदद से अवरोध के कारण आ रही बाधाओं को दूर किया जा सकता है। पाकुआ, बागुआ और गणपति बागुआ का प्रयोग कर समस्याओं से सरलतापूर्वक निजाद पाया जाता है।
मकान का मुख्य द्वार सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि घर के अंदर ऊर्जा का प्रवेश मुख्य दरवाजे से ही होता है। मुख्य द्वार के सामने अवरोध होने से घर के निवासियों को स्वास्थ्य एवं धन की 
problems 
का सामना करना पड़ सकता है। मुख्य द्वार के सामने दीवार होने से घर के निवासियों का जीवन संघर्षमय हो जाता है। मुख्य द्वार के सामने खंभा होने से अनेक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। मुख्य द्वार के सामने पेड़, टेलीफोन का खंबा, ऊंची इमारत, किसी अन्य घर के तीखे कोण, मोबाइल या केबल टीवी का एंटीना आदि होने से भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इन दोषों को दूर करने के लिए मुख्य द्वार के ऊपर पाकुआ दर्पण लगाना चाहिए। 
इसे घर के अंदर शयन कक्ष, बाथरूम और शौचघर में लगाते हैं।

पाकुआ दर्पण एक शक्तिशाली दर्पण होता है जो कि negative ऊर्जा को घर में घुसने से रोकता है तथा वापस भेजता है। कभी-कभी नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह काफी तेज होता है, जिससे कि दर्पण टूट सकता है, यदि ऐसा हो तो तुरंत उसे बदल दें। पाकुआ दर्पण कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए, हमेशा बाहर की तरफ लगाना चाहिए। पाकुआ के स्थान बागुआ को घर के अंदर लगाया जा सकता है। यदि मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही सामने हमें किचन का दरवाजा नजर आए तो, इस वास्तुदोष को दूर करने के लिए गणपति बागुआ किचन के दरवाजे के ऊपर लगाते हैं। गणपति बागुआ के मध्य भाग में गणेशजी बने होते हैं। घर के मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही अगर टॉयलेट या बाथरूम दिखाई दे तो ये एक महत्वपूर्ण दोष माना जाता है। इस दोष को दूर करने के लिए मध्य भाग में दर्पण की जगह यिन और यांग बना होता है।
Tags:    

Similar News

-->