ये है हथेली पर बनने वाली शुभ रेखा

Update: 2023-09-23 15:11 GMT
हस्तरेखा शास्त्र; हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती है जिनका जातक के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता है। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी अहम जानकारी प्रदान करती है।
हथेली पर कई तरह की शुभ अशुभ रेखाएं बनी होती है शुभ रेखाएं जीवन में सुख समृद्धि और सफलता की ओर इशारा करती है तो वही अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों व कष्टों का संकेत देती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार आज हम आपको एक ऐसी रेखा के बारे में बता रहे हैं जिसके हथेली पर होने से व्यक्ति भाग्यशाली कहलाता है तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं है।
हथेली पर बनने वाली शुभ रेखा—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाली शनि रेखा बेहद खास मानी जाती है हथेली पर शनि पर्वत मध्यमा उंगली के नीचे वाला स्थान होता है। शनि रेखा हाथ के मध्य भाग से आरंभ होकर शनि पर्वत तक जाती है। इस रेखा को लेकर कहा जाता है कि अगर किसी जातक की हथेली पर शनि रेखा साफ स्पष्ट और बिना कटी फटी हो तो जातक को अपने जीवन में खूब तरक्की मिलती है।
ऐसा व्यक्ति अपनी मेहनत के बल पर धन अर्जित करता है। अगर किसी जातक की कलाई के उपर भाग से शनि रेखा या भाग्य रेखा निकलकर बिना कटे हुए शनि पर्वत तक जाती है तो इसे बेहद शुभ माना जाता है ऐसे लोग भाग्यशाली कहलाते है। इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलता है ऐसे लोग कम आयु में ही सफलता के शिखर को प्राप्त करते है इन पर शनि की भी अपार कृपा बनी रहती है जिससे इनके सभी काम बिना बाधा के पूर्ण हो जाते है।
Tags:    

Similar News