मेष राशि,कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है
मेष राशि के जातकों के लिए आज मंगल का पंचम भाव में होना और चंद्रमा का नवम भाव में होना लाभदायक रहेगा। आपकी साढ़ेसाती भी चल रही है इसलिए संघर्ष भी बना रहेगा। लेकिन शांति और संयम के साथ काम करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दिन के पहले भाग में आप अपने पेंडिंग काम को निपटा पाएंगे जबकि शाम से लेकर रात का समय आपका रोमांटिक बीतेगा, आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले पाएंगे। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से आपकी लंबी बात हो सकती है। कोई मामला उलझकर सुलझेगा।
वृषभ राशि,अनापेक्षित सहयोग मिल सकता है
आपके लिए आज शनिवार का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। दिन के आरंभ में आप थोड़े रिलेक्स के मूड में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। आपको कोई सुखद खबर भी मिलेगी। विरोधियों और शत्रुओं का पक्ष कमजोर रहेगा। किसी अनजाने व्यक्ति से आपको अनापेक्षित सहयोग मिल सकता है। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धर्म कर्म के काम में आपका रुझान रहेगा। यात्रा का भी संयोग बनेगा।
मिथुन राशि,गैर जरूरी खर्च को रोक पाएंगे
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बीते कुछ दिनों की अपेक्षा राहत भरा रहेगा। आप परिवार के साथ सुखद समय बिता पाएंगे। आपके कई अटके हुए काम पूर्ण होंगे। लेकिन आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी सामाजिक काम में भी आपको सहभागी बनना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में आपको अपने पुराने लेनदेन निपटाने होंगे। वैसे आप गैरजरूरी खर्च को रोक पाने में सफलता पाएंगे। बच्चों और जीवनसाथी के साथ आपको मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि अतिउत्साह में क्षमता से अधिक काम नहीं करें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
कर्क राशि,शुभ काम में धन खर्च करना होगा
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल कहा जा सकता है लेकिन आपको मानसिक भटकाव से बचना होगा क्योंकि अष्टम भाव में चंद्रमा आपको मानसिक उलझन दे सकते हैं। आपको तकनीकी कार्यों और किसी शुभ काम में धन खर्च करना होगा। पिता और घर के बड़ों की बातों पर ध्यान दें इससे आपको किसी उलझन से निकलने में आसानी होगी। आंखों में जलन और थकान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। छोटी बातों को बढाने के बचें। कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग पाएंगे।
सिंह राशि,सामाजिक क्षेत्र में पहचान का लाभ मिलेगा
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र मे आपको अपने काम और पहचान का लाभ मिलेगा लेकिन आप जिंदगी के कई मामलों में खुद को दोराहे पर पाएंगे। मन में उलझन रहेगा कि किस ओर जाएंगे। धारदार चीजों का प्रयोग संभलकर करें। वाहन चालते हुए भी आपको अधिक सावधान रहना चाहिए क्योंकि आपकी राशि में मंगल केतु की युति बनी हुई है। मन में आपके अध्यात्म का भाव भी उभरेगा आप किसी तीर्थयात्रा पर जाने का भी प्लान कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन आपका सामान्य रहेगा, जीवनसाथी का सपोर्ट बना रहेगा।
कन्या राशि,सुख सुविधा में वृद्धि होगी
कन्या राशि के लिए आज शुक्र का राशि में गतिमान होगा और चंद्रमा का सुख भाव में संचार करना सुख सुविधा में वृद्धि का संयोग बना रहा है। आपकी दोस्ती और पहचान का दायरा बढेगा। किसी पुराने मित्र और परिचित व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। आप अपने शौक मनोरंजन पर खर्च कर पाएंगे। माता और किसी अनुभवी महिला जातक से आपको सहयोग मिल पाएगा। आपको परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का भी मौका मिलेगा। राशि से दूसरे भाव में बुध और सूर्य की युति होने से आपका कारोबार भी लाभदायक रहेगा।
तुला राशि,वाणी व्यवहारिकता से लाभ पाएंगे
तुला राशि के लिए आज का दिन बुधादित्य योग और चंद्रमा का तीसरे भाव में होना शुभ फलदायी रहेगा। भाई बहनों से आपके रिश्ते सहयोगपूर्ण बने रहेंगे जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और आपसी तालमेल बढेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का सुफल प्राप्त होगा। अपनी बातों और व्यवहार कुशलता से आप शत्रुओं और विरोधियों को भी अपने पक्ष में कर सकते हैं। आपको आज दिन के समय अपने कई अटके काम भी पूरे करने होंगे। किसी की मदद या शुभ काम मे आप भी आप आज धन खर्च कर सकते हैं। आपके अंदर सीखने की चाहत बढेगी।
वृश्चिक राशि,कारोबार में लाभ मिलेगा
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। लेकिन वाद विवाद से बचना चाहिए। किसी धार्मिक और सामाजिक काम में भाग लेने का आज मौका मिल सकता है। सेहत के मामलों में आपको अपना ध्यान रखना होगा। जिन लोगों को अस्थमा या घुटने से संबंधित समस्या है उनको अपना विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। होटल और बिजली के कारोबार से जुड़े जातको को आज अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन मे आपको घर के लोगों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी आपका रोमांटिक रहेगा।
धनु राशि,परिवार के सहयोग का फायदा मिलेगा
धनु राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन चंद्रमा बना रहे शुभ। आपका काम आज सामान्य रूप से चलता रहेग। आपको पारिवारिक जीवन में निकट सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म और परंपराओं से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके घर परिवार में किसी शुभ काम का संयोग बन सकता है। कारोबार में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। जो लोग फैमिली बिजनेस से जुड़े हुए हैं उनको परिवार के सहयोग का फायदा मिलेगा। होटल और किराना कारोबार से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक है। अगर आप ससुराल के संबंधियों से सहयोग मांगेंगे तो आसानी से मिल जाएगा।
मकर राशि,अप्रत्याशित कारणों से खर्च होगा
मकर राशि के जातकों के आज चंद्रमा का गोचर द्वादश भाव से होगा। आपको सेहत के प्रति सजग और सतर्क रहना होगा। आपको आज कुछ अप्रत्याशित कारणों से धन खर्च करना होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा लेकिन किसी वजह से मानसिक तनाव बना रह सकता है। घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है, खानपान का आपको ध्यान रखना होगा। घर की व्यवस्था और उपकरण पर आपको खर्च करना होगा। यात्रा का भी प्रसंग बनेगा।
कुंभ राशि,रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज 14 नवंबर का दिन अनुकूल बीतेगा। आपका आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको पिता और चाचा से सहयोग मिलेगा। आपको किसी पारिवारिक काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को कारोबार में लाभ मिलेगा और आप अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। शाम से रात का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। प्रेम संबंध में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी दूर रहने वाले सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा।
मीन राशि,व्यवहारिकता से काम लेना होगा
मीन राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन नरम गरम रहेगा। शनि महाराज आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं जबकि आपकी राशि से दसवें भाव में चंद्रमा का संचार हो रहा है। आपको सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको भावुकता की बजाय व्यवहारिकता से काम लेना होगा। आपको पारिवारिक जीवन में पुराने मुद्दे को फिर से छेड़ने से बचना चाहिए। किसी पारिवारिक और पारंपरिक काम से जुड़ने का मौका मिलेगा। घर के लोग आपसे अधिक अपेक्षा भी रख सकते हैं जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। अनावश्यक रूप से दूसरों को सलाह देने से बचें नहीं तो लोग इसका गलत मतलब निकालेंगे और आपको परेशानी होगी। आज अपने काम से काम रखें और सकारात्मक रहें इसी में आपकी बेहतरी है।