ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता होती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार मकर संक्रांति से कुछ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इन राशियों का भाग्योदय होना तय है....

मिथुन राशि-

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है।

पद- प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि-

सिंह राशि के जातकों का भाग्योदय होना तय है।

कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।

धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।

धनु राशि-

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।।

समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

सेहत में बदलाव देखने को मिलेंगे।

परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है।

लेन- देन के लिए समय शुभ है।

मीन राशि-

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बनेंगे।

सरकारी क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

इस समय निवेश किया जा सकता है।

लेन- देन से लाभ होगा।

नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।


Tags: