टैरो राशिफल: 1 सितंबर 2021

टैरो राशिफल

Update: 2021-09-01 00:44 GMT

मेष:

घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा, जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है। आज के दिन के लिए आपने जो भी कार्य सोचे हैं वे पूर्ण हो सकते हैं।
वृषभ:
यदि आप नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें, बहार के खाने से बचें। आज आपका पेट खराब हो सकता है और परेशानी बढ़ सकती है।
मिथुन:
आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा जो आपको नई ऊर्जा और स्फूर्ति से भर देगा।
कर्क:
आपको एक पदोन्नति का अवसर मिलेगा। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से अपने पक्ष में कर पाएंगे। परिवार वाले हर मोड़ पर आपका साथ देंगे और आपको सफलता प्राप्‍त होगी।
सिंह:
अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आप किसी काम से यदि घर के बाहर जा रहे हैं तो उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी।
कन्या:
वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे। आज आपको परिवार की ओर से हर प्रकार की मदद प्राप्‍त होगी और सफलता मिलेगी।
तुला:
प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सोचसमझकर बनाएं तो आप फायदे में रहेंगे। आपको यात्रा में सफलता प्राप्‍त होगी।
वृश्चिक:
जीविका के क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुर वाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आपके हर कार्य सरलता से निपट जाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।
धनु:
कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। आज आर्थिक मामलों में भी सफलता प्राप्‍त होगी।
मकर:
नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। आज आपको नौकरी और व्‍यापार दोनों में अच्‍छे अवसर प्राप्‍त होंगे।
कुंभ:
घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा। ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर अभी तक चिंतित होने की वजह से आपका मन उदास रहेगा और कुछ अच्‍छा नहीं लगेगा।
मीन:
प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं है। आत्मविश्वास की कमी हो सकती है और आपको कोई बात मन ही मन परेशान कर सकती है।



 
Tags:    

Similar News