टैरो राशिफल: 02 दिसंबर 2020

टैरो राशिफल: 02 दिसंबर 2020

Update: 2020-12-02 00:51 GMT

टैरो राशिफल 

मेष:

भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा और सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आ सकती है। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा और आपको आज कुछ परेशानी भी उठानी पड़ सकती है।
वृषभ:
कुछ झंझट उपस्थित होंगे और इन झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आ सकती है, इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें और खुद से बढ़कर अपना मुकाम बनाएं। परिवार आपकी मदद को खड़ा रहेगा।
मिथुन:
धन की स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है। इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा, माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी। आपको अपने मित्रों से किसी बात पर सलाह लेनी चाहिए। उनकी यह सलाह आपके काम आ सकती है।
कर्क:
अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है, पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी। मन में किसी बात को लेकर कोई परेशानी पैदा हो सकती है। किसी बात से आप हताश हो सकते हैं।
सिंह:
मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शॉपिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। कोई अपना पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकता है। आपको हमेशा सावधान रहने की जरूरत है।
कन्या:
आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। मित्रों के साथ से आपका कोई रुका काम बन सकता है और आपको धन की फिर से प्राप्ति हो सकती है।
तुला:
कार्यक्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्द्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। आपके बिगड़े काम फिर से बनने से मन प्रसन्‍न हो सकता है।
वृश्चिक:
शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति हो सकती है। कोई निकट सहयोगी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आगे आ सकता है।
धनु:
जीवनसाथी से मतभेद भी हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें। मन में आपके खुशी रहेगी और कार्यों के पूरा होने से एक अलग प्रकार का संतोष रहेगा।
मकर:
आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, नहीं तो कोई समस्‍या आपके लिए बड़ा रूप ले सकती है।
कुंभ:
आप भी स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं और इस वजह से आपके मन में चिढ़ हो सकती है।
मीन:
यह माह मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हें व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।
Tags:    

Similar News