17 सितंबर को ग्रहों के महाराज सूर्य करने वाले हैं गोचर, सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Update: 2023-09-17 11:47 GMT
ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। जोकि व्‍यक्ति को सफलता, पराक्रम, आत्‍मविश्‍वास देते हैं। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। इस महीने भी यानि 17 सितंबर दिन रविवार को सूर्य दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर को रात 1 बजकर 29 मिनट तक गोचर करते रहेंगे उसके बाद तुला राशि में चले जाएंगे। सूर्य गोचर से सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। तो चलिए जानते हैं सूर्य गोचर से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले जातकों पर सूर्य का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा लाभदायक साबित होगा। अगर आप किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
2. वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। खासकर इस राशि वाले छात्रों के लिए तो इनका प्रभाव और भी अच्छा रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद होने न दें। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा मिल सकती है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। आर्थिक लाभ होने वाला है।
3. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर उतार चढ़ाव रहने वाला रहेगा। इस दौरान आपको पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से मन मुटाव हो सकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस गोचर के दौरान आपको सावधान रहने की जरूरत है।
4. कर्क राशि (Cancer)
सूर्य का गोचर आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। पूजा पाठ के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। इस दौरान आपको धन लाभ भी होने वाला है।
5. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। फंसा हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है। शुभ समाचार मिलने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके अपने लोग ही नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं और षडयंत्र भी रच सकते हैं। इसलिए हर निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें।
6. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वाले जातक सेहत का ध्यान रखें। क्योंकि मानसिक के साथ-साथ शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। शादी-विवाह से संबंधित मामलों में थोड़ा और समय लग सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वरना आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
7. तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले जातकों के लिए शुक्र गोचर का प्रभाव बहुत अधिक लाभकारी तो नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। शत्रुओं से सावधना रहें। किसी भी काम को करने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले जातकों को मिलाजुला फल मिलेगा। इस गोचर के दौरान कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार के लिहाज से आपको सावधान रहने की जरूरत है।
9. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर विशेष फलदायी रहने वाला है। इस राशि के जातक को शुभ परिणाम मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी।
10. मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान इस राशि वाले को मनचाही सफलता प्राप्त होगा। नया काम शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है। प्रेमी जीवन में प्यार बढ़ेगा।
11. कुंभ राशि (Aquarius)
आपको मिलाजुला फल मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है। कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
12. मीन राशि (Pisces)
धार्मिक आयोजन में आपकी रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)
Tags:    

Similar News

-->