वास्तु दोष को दूर करने के लिए कुछ उपाय

उपरोक्त बातों के अलावा यदि आप घर के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में कुबेर यंत्र लगाएं

Update: 2023-02-21 17:04 GMT

वास्तु शास्त्र में घर से संबंधित कई उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि इन उपयों को करने से घर में धन-धान्य की वर्षा होती है। पंडित दीपक पांडे बता रहे हैं, कि यदि आपके जीवन में धन संबंधी समस्याएं हैं। या फिर आप धन प्राप्त करना चाहते हैं। इसके लिए वास्तु के अनुसार अपने घर की साज-सज्जा करें। ऐसा करने पर आप धन से जुड़ी समस्याओं से बहुत हद तक मुक्ति पा सकते हैं।

वास्तु दोष को दूर करने के लिए कुछ उपाय
घर के प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं है। दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और मध्य में ॐ बनाएं। जिस मकान पर मंदिर की छाया पड़ती हो उस घर में रहने वाले व्यक्तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती है। निवास हमेशा मंदिर से थोड़ा हटकर होना चाहिए। मंदिर के पीछे भी हमारा घर नहीं होना चाहिए। समृद्धि के लिए नार्थ ईस्ट दिशा में पानी से भरा हुआ कलश अपने घर में स्थापित करें। जिस घर में अशांति का वातावरण हो, लड़ाइयां हुआ करती हों वहां धन का अभाव रहता है। इसके लिए आपको ड्राइंग रूम में फूलों का एक गुलदस्ता रखना चाहिए। इसके साथ एक बात का और ध्यान रखें कि घर के मुख्य द्वार के पास में हमको डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। क्योंकि उसमें हम गंदगी को डालते हैं जो दारिद्रय का कारण बनती है। इसी तरह गंदे और अशुद्ध कपड़े भी मुख्य द्वार के पास ना डालें। पति पत्नी के बेडरूम में भगवान का मंदिर और पूजा पाठ की सामग्री नहीं होनी चाहिए। घर में जहां मंदिर हो उससे सटा शौचालय नहीं होना चाहिए।
इन बातों का भी रखें ध्यान
उपरोक्त बातों के अलावा यदि आप घर के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में कुबेर यंत्र लगाएं, तो आपको निसंदेह धन की प्राप्ति होगी। क्योंकि यह दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। इसके अलावा आप उत्तर दिशा में दीवार पर शीशा या कुबेर यंत्र भी लगा सकते हैं। यदि आप बिजनेस करते हैं या पैसे-जेवर आदि रखने के लिए घर में तिजोरी है, तो उसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें‌। इसको इस तरह रखना चाहिए कि तिजोरी का द्वार दक्षिण-पश्चिम की ओर ही खुले। इससे धन आपके घर में स्थाई रूप से बना रहता है। मकान की उत्तर-पूर्व दिशा में छोटा सा एक्वेरियम रखने से भी फायदा होता है।
Tags:    

Similar News