कार्तिक के महीने में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों, देवदिवाली पर चंद्र ग्रहण

Update: 2022-10-19 05:44 GMT

इस बार एक महीने के अंदर सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों लग रहे हैं। 24 अक्टूबर को शाम 5.04 बजे से अमावस्या तिथि आरंभ होकर 25 अक्टूबर मंगलवार की शाम 4.35 बजे तक रहेगी । वहीं पच्चीस अक्टूबर मंगलवार को सूर्यग्रहण का नजारा दिखाई देगा। वहीं कार्तिक के महीने के आखिरी दिन पूर्णिमा गंगा स्नान पर 8 नवंबर 2022 मंगलवार को शाम 2:39 से 6:19 तक चंद्रग्रहण होगा। इसका सूतक प्रातः काल 8:00 बजे कर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा। इसीलिए गंगा स्नान करने के इच्छुक व्यक्ति 8:30 बजे से पहले पहले स्नान कर सकते हैं। इसके बाद सूतक काल और ग्रहण के कारण स्नान करना निषिद्ध है। ग्रहण को उपरांत रात्रि को स्नान कर सकते हैं।

सूर्य ग्रहण की कुल अवधि मात्र चालीस मिनट की होगी। सायं 4.42 बजे से शुरु होकर सूर्यग्रहण संध्या समय 5.22 बजे समाप्त हो जाएगा। इस बार का सूर्य ग्रहण स्वाती नक्षत्र और तुला राशि पर लग रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए।

सूर्यग्रहण का सूतक बारह घण्टे पूर्व से ही आरंभ हो जाता है। इस अवधि में मंदिरों में प्रवेश करना, मूर्ति स्पर्श करना, भोजन करना व यात्रा आदि वर्जित है। बालक,वृद्ध व रोगी अति आवश्यक होने पर पथ्याहार ले सकते हैं। गर्भवती महिलाएं अपने पेट पर गाय के गोबर का पतला लेप लगायेंगी। ग्रहण काल में दान,जप तथा मंत्र सिद्धि का विधान है। ग्रहण समाप्त होने पर स्नान व दान किया जाना चाहिए।


Tags:    

Similar News

-->