Shubh Vivah Muhurat: इन माह में बजेगी शहनाई... जानें विवाह के शुभ मुहूर्त

नववर्ष 2021 का प्रारंभ अब कुछ दिनों में ही होने वाला है। नववर्ष 2021 में विवाह, सगाई और लग्न के कम मुहूर्त देखने को मिल रहे हैं।

Update: 2020-12-08 04:07 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्कनववर्ष 2021 का प्रारंभ अब कुछ दिनों में ही होने वाला है। नववर्ष 2021 में विवाह, सगाई और लग्न के कम मुहूर्त देखने को मिल रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, सबसे कम विवाह मुहूर्त साल के पहले माह जनवरी में है। इसमें केवल 18 जवनरी को ही विवाह का मुहूर्त है। मई 2021 में इस वर्ष विवाह, सगाई और लग्न के सबसे अधिक 16 मुहूर्त देखने को मिल रहे हैं। वर्ष के शुरूआती माह फरवरी और मार्च में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके अलावा तीन माह अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में भी विवाह का कोई मुहूर्त नहीं है। यदि आपके घर में किसी का विवाह, सगाई होने वाला है, तो आपको नववर्ष 2021 के प्रमुख विवाह मुहूर्तों को देखकर अपने लिए उचित तारीख और समय तय कर लेनी चाहिए। आज जागरण अध्यात्म में जानते हैं 2021 के विवाह मुहूर्त के बारे में।

जनवरी 2021

जनवरी माह में केवल एक दिन ही विवाह का मुहूर्त है। 18 जनवरी को शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है।

फरवरी 2021

फरवरी में विवाह के लिए एक भी शुभ दिन नहीं है।

मार्च 2021

मार्च में भी विवाह के लिए कोई शुभ दिन नहीं है।

अप्रैल 2021

अप्रैल माह में विवाह के लिए 8 शुभ दिन हैं। इन दिनों में शुभ विवाह संपन्न करा सकते हैं। अप्रैल में विवाह की शुभ तारीखें 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 हैं।

मई 2021

मई में सबसे अधिक शादियों की तारीखें हैं। इसमें विवाह के लिए 16 शुभ दिन हैं। मई में शुभ विवाह के लिए 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 28, 29 और 30 तरीख है।

जून 2021

जून में इस वर्ष कुल 8 शुभ दिन हैं, जिसमें विवाह हो सकते हैं। माह के 3, 4, 5, 16, 20, 22, 23 और 24 तारीख को शुभ विवाह होंगे।

जुलाई 2021

जुलाई में ​विवाह के लिए केवल 5 शुभ दिन हैं। जुलाई में 1, 2, 7, 13 और 15 तारीख को शादियां हो सकती हैं।

अगस्त 2021

इस माह में विवाह की कोई शुभ तारीख नहीं है।

सितंबर 2021

इस माह में भी विवाह के लिए कोई शुभ दिन नहीं है।

अक्टूबर 2021

अक्टूबर में भी शादी के लिए एक भी शुभ दिन नहीं है।

नवंबर 2021

3 माह के लंबे अंतराल के बाद नवंबर माह में विवाह के लिए 7 शुभ दिन हैं। इस माह की 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30 तारीख को विवाह हो सकता है।

दिसंबर 2021

साल 2021 के आखिरी माह में विवाह के लिए 6 शुभ दिन हैं। दिसंबर में 1, 2, 6, 7, 11 और 13 तारीख को शुभ विवाह हो सकता है।



Tags:    

Similar News

-->