Samudrika Shastra: जाने शरीर के किन स्थानों पर तिल होना मानते हैं अशुभ

Update: 2024-07-19 18:26 GMT
Samudrika Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में आपकी शरीर की बनावट और शरीर में मौजूद निशानों को देखते हुए व्यक्ति के जीवन के बारे में कई बातें बताई जा सकती है। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर मौजूद तिल का महत्व भी बताया है। शरीर पर मौजूद कुछ तिल व्यक्ति को lucky बनाते हैं जबकि कुछ तिल आपके लिए अशुभ साबित होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं शरीर पर मौजूद किन तिल को माना जाता है अशुभ।
तिल का रंग और इसका मतलब (Mole Colour)
शरीर पर मौजूद तिल को लेकर सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि अगर तिल का रंग काला है तो यह शुभ अशुभ दोनों तरह का परिणाम दे सकता है इसमें तिल कहां पर और किस आकार का है यह गौर करने की बात होती है। जबकि शरीर पर लाल रंग के तिल का होना शुभ फलदायी होता है। लाल तिल से धन समृद्धि और सुख की प्राप्ति का संकेत मिलता है।
​माथे पर बायीं ओर काला तिल (Mole on Forehead)
माथे पर बायीं तरफ तिल होता है तो वह अच्छा सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति बस अपने बारे में सोचता है। ऐसे लोग दूसरों के बारे में सोचने से पहले अपने बारे में सोचते हैं। यानी इनमें स्वार्थ की भावना अधिक रहती है जिससे परिवार में इनको कई बार लोग गलत तरीके से लेते हैं और इन्हें अपमान भी सहना होता है।
​भौंह पर बायीं ओर तिल का मतलब (Mole on Eyebrow)
सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति की भौंह पर बाईं तरफ तिल होता है तो ऐसे लोगों को बिजनस और नौकरी दोनों ही जगह कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इनको सफलता पाने के लिए बार-बार चुनौतियों और संघर्ष का सामना करना पड़ता है। कई बार इनको अफने कार्यक्षेत्र में बदला को लेकर भी परेशान होना पड़ सकता है।
होंठ पर तिल होने का मतलब (Mole On lips)
अगर किसी व्यक्ति के होंठ पर तिल होता है तो उन्हें अपनी सेहत को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोगों को मोटापा और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैसे होठों पर तिल का होना व्यक्ति को रोमांटिक और कामुक प्रवृत्ति भी देता है ऐसा समुद्रशास्त्र में बतया गया है।
नाक और आंख पर तिल का मतलब (Mole on Nose and Eyes)
सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति नाक और की बायीं आंख पर तिल होता है तो वह व्यक्ति थोड़ा आत्माभिमानी तरीके के होते हैं। ऐसे लोग दुनिया के आगे खुद को बढ़-चढ़कर दिखाने वाले होते हैं। दरअसल यह खुद में यह मानककर बैठे रहते हैं कि इनसे अधिक किसी के पास कुछ हो ही नहीं सकता है। मतलब हर बात पर अपनी नाक ऊंची करने की कोशिश करते हैं। वैसे आंखों पर तिल होने को लेकर ऐसा भी कहा जाता है कि व्यक्ति पूर्व
जन्म
में सर्प की योनी में रहा होगा। इन्हें पूर्वाभास भी होता रहता है।
पीठ पर तिल का मतलब (Mole on back)
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के कंधे के नीचे तिल हो तो Samudrika Shastra के अनुसार, इसे शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। छोटी से छोटी सफलता हासिल करने के लिए इन्हें बेहद संघर्ष करना होता है। वैसे पीठ पर तिल होने पर व्यक्ति थोड़ा आलसी भी हो सकता है। ऐसे लोग काम को थोड़ा टालने वाले और आराम पसंद होते हैं।
Tags:    

Similar News

-->