धर्म: हिंदू धर्म में हर दिन का अपना महत्व होता है और हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। मान्यता है कि सोमवार भगवान शिव का दिन होता है और मंगलवार बजरंगबली का। इसी क्रम में गुरुवार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इसे बृहस्पति देव का दिन भी माना जाता है। कहा जाता है कि अगर इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा की जाए तो श्री हरि प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। मान्यता के अनुसार गुरुवार को पूजा करने से गुरु दोष भी दूर होता है। यहां जानिए गुरुवार को कैसे पूजा की जा सकती है और कैसे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा
जल्दी स्नान करें:
गुरुवार की सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद साफ कपड़े पहने जा सकते हैं। इस दिन भक्त भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के कपड़े पहनते हैं। पीला रंग श्री हरि को प्रिय माना जाता है।
गुरु दोष से मुक्ति:
इस दिन गुरु दोष से मुक्ति पाने के लिए देवगुरु बृहस्पति की पूजा करना शुभ माना जाता है। गुरु दोष दूर करने के लिए पानी में हल्दी मिलाकर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करते हुए स्नान करें।
पीले रंग का महत्व:
भगवान विष्णु की पूजा में अधिकतर पीले रंग की चीजें शामिल की जाती हैं। इस दिन पीले फूल, पीले फल और पीले प्रसाद का विशेष महत्व होता है।
भगवान विष्णु की पूजा के लिए मंत्र:
विष्णु की पूजा करते समय श्री विष्णु मूल मंत्र ॐ नमो नारायणाय और श्री विष्णु भगवते वासुदेवाय मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें। इन मंत्रों का 21 बार जाप करना बहुत शुभ होता है और कहा जाता है कि इससे जीवन सुखमय होता है।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के लिए गुरुवार व्रत भी रखा जा सकता है। गुरुवार का व्रत शुभ होता है और कोई भी व्यक्ति इस व्रत को रख सकता है।
Tags: