Putrada Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। साल में 24 एकादशी व्रत आते हैं। हर महीने में दो बार एकादशी व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि एकादशी तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। वहीं, सावन का यह महीना बेहद पवित्र माना जाता है। कुछ ही दिनों बाद 05 अगस्त को पुत्रदा एकादशी आ रही है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विशेष फलदायी होती है। उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस दिन राशि के अनुसार किया गया उपाय साल भर लक्ष्मी-नारायण की कृपा बनाए रखता है।
राशि के अनुसार करें ये उपाय:
मेष - इस राशि के जातकों को पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लाल फूल चढ़ाना चाहिए।
वृष - इस राशि के जातकों को पुत्रदा एकादशी के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन सफेद चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
मिथुन राशि – इस राशि के जातकों को इस दिन भगवान विष्णु को हरे रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।
कर्क राशि – इस राशि के जातकों को पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खीर का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि खीर का भोग लगाने से घर में खुशहाली आती है।
सिंह राशि – इस राशि के जातकों को पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले वस्त्र अर्पित करने चाहिए। साथ ही पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।
कन्या राशि – इस राशि के जो जातक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, उन्हें पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए केसर के साथ सफेद मिठाई का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से पूरे वर्ष घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला राशि – इस राशि के जातकों को इस दिन सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। इससे दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है। साथ ही सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है।
वृश्चिक राशि – इस राशि के जातकों को नौकरी-व्यापार में तरक्की पाने के लिए इस दिन गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहेगी।
धनु - इस राशि के जातकों को पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए पीले वस्त्र और पीला चंदन दान करना चाहिए। साथ ही पीले फल भी दान करें।
मकर - इस राशि के जातकों को पुत्रदा एकादशी के दिन दही और इलायची का भोग लगाना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
कुंभ - इस राशि के जातकों को पुत्रदा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।
मीन - इस राशि के जातकों को पुत्रदा एकादशी के दिन गरीबों की सेवा करनी चाहिए। गरीबों को दान भी करना चाहिए। और भगवान को मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
Tags: