Puja tips: मंगलवार को करें ये आरती हनुमान जी की बने रहेगी कृपा

Update: 2024-07-11 12:27 GMT
Puja tips: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक हनुमान जी की रोजाना पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में अगर आप भी हनुमान जी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के बाद आरती जरूर करनी चाहिए। मंगलवार के दिन हनुमान जी की आरती करने से व्यक्ति की पूजा सफल होती है और जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
हनुमान आरती
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।
अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।।
दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।।
लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।।
लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।।
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।।
पैठि पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।।
बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।।
सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।।
कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।।
लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।
हनुमान जी के मंत्र
ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय अक्षिशूलपक्षशूल शिरोऽभ्यन्तर
शूलपित्तशूलब्रह्मराक्षसशूलपिशाचकुलच्छेदनं निवारय निवारय स्वाहा।
ऊँ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय
सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
Tags:    

Similar News

-->