Pradosh Vrat 2025: मार्च में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत,नोट कर लें तिथि और शुभ मुहूर्त

Update: 2025-03-02 06:26 GMT
Pradosh Vrat 2025: हिंदू धर्म में हर माह की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. यह खास दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत के दिन शिव-गौरी की पूजा करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है. इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना भी बहुत शुभ होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार 11 मार्च 2025 मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा. भौम प्रदोष के दिन शिव परिवार के साथ हनुमान जी की भी पूजा की जाती है. मान्यता है कि ऐसा करने से भक्त को सभी दुखों और कष्टों से मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं मार्च के पहले दिन प्रदोष व्रत की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त|
कब है प्रदोष व्रत:
द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 11 मार्च को सुबह 08 बजकर 13 मिनट पर होगी और अगले दिन 12 मार्च 2025 को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में प्रदोष काल पूजा मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए 11 मार्च 2025 दिन मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रोगों से मुक्ति और आरोग्यता का वरदान प्राप्त करने के लिए भौम प्रदोष व्रत रखा जाता है।
11 मार्च को बेहद शुभ योग में प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुकुर्मा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का खास संयोग बन रहा है।
प्रदोष काल पूजा मुहूर्त : इस दिन शाम 06 बजकर 27 मिनट से लेकर 08 बजकर 53 मिनट तक लगभग 02 घंटे 25 मिनट तक प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
Tags:    

Similar News