Phoolon ki holi 2025 आज बांके बिहारी में खेली जा रही फूलों की होली

Update: 2025-03-10 10:50 GMT
Phoolon ki holi ज्योतिष न्यूज़ : ब्रज धाम में होली उत्सव जारी है, जहां लट्ठमार होली से लेकर लड्डूमार होली खेली जा चुकी है और आज यानी 10 मार्च को फूलों के साथ होली मनाई जाएगी। यह परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। इन परंपराओं में फूलों की होली बड़ी प्रसिद्ध है।
जिसे लोग दूर दूर से देखने के लिए आते हैं वृंदावन के लोग फूलों की होली को बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। आपको बता दें कि यहां के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बिहारी जी टेसू यानी पलाश के फूलों से बनाए गए प्राकृतिक रंगों से होली खेलते हैं। तो हम आपको अपने इस लेख द्वारा फूलों की होली से जुड़ी खास बातें बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
हर साल की तरह इस साल 10 मार्च यानी आज बिहारी से अपने भक्तों के साथ फूलों की होली खेलेंगे। बांके बिहारी लाल को भक्त टेसू के फूलों से बने रंग चढ़ाएंगे। मान्यता है कि टेसू से बने फूलों के रंग को जब ठाकुर जी पर बरसाया जाता है तो वातावरण में मदमस्त करने वाली सुगंध का संचार होता है। माना जाता है कि टेसू से बने रंग गुलाल जब त्वचा पर लगते हैं तो त्वचा को शांति मिलती है इसके प्रयोग से शरीर में कोई रोग बीमारी नहीं होती है।
वृंदावन में तो होली काफी पहले से आरंभ हो जती है राधावल्लभ मंदिर की बात करें तो वसंत पंचमी से ही होली का शुभारंभ हो जाता है और फिर होली तक हर दिन भक्त अलग अलग तरीके से यहां होली खेलते हैं। कहते हैं कि राधावल्लभ मंदिर में जो भी भक्त दर्शन के लिए आते हैं वहां पर प्रसादी गुलाल भक्तों पर उड़ाया जाता है।
Tags:    

Similar News