Mor Pankh: जानें मोर पंख से जुड़े वास्तु शास्त्र के ये नियम

Update: 2024-07-20 18:52 GMT
Vastu Tips: मोर पंख को श्रीकृष्ण से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्रीकृष्ण को मोर और मोर पंख बहुत ही प्रिय हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार भी मोर पंख को घर में रखने से सुख-समृद्धि का वास होता है। आपको याद होगा कि बचपन में हम में से ज्यादातर लोग भी कॉपी और किताबों के अंदर मोर पंख रखा करते थे। इसके पीछे यह मान्यता थी कि कॉपी-किताब में मोर पंख रखने से देवी सरस्वती का आशीर्वाद बना रहता है। कुछ लोग अपने घरों में भी मोर पंख रखना पसंद करते हैं क्योंकि इससे आर्थिक लाभ होता है लेकिन घर में मोर पंख को सही दिशाओं में रखना बहुत जरूरी होता है, तभी आपको इस उपाय का पूरा लाभ मिल पाएगा। आइए, जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख से जुड़े 6 नियम।
​घर में दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें मोर पंख​
-वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर पंख रखने के लिए सबसे अच्छी जगह दक्षिण-पश्चिम और पूर्व दिशा होती है। आप जिस भी दिशा की तरफ सोएं लेकिन कोशिश करें कि मोर पंख को दक्षिण-पश्चिम और पूर्व दिशा में ही रखें। इससे पति-पत्नी के बीच सम्बध अच्छे रहते हैं और दोनों के बीच बेहतरीन तालमेल भी बना रहता है। इसके अलावा अगर आपके बेडरूम में इनडोर प्लांट हैं, तो आप गमले में भी मोर का पंख सजाकर रख सकते हैं। इस गमले को दक्षिण-पश्चिम दिशा में जरूर रखें।​
​पैरों के पास कभी न रखें मोर पंख​
-मोर पंख को कभी भी पैरों के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सेहत पर इसका असर पड़ता है। वहीं, आपके घर में Home troubles भी हो सकता है। इस कारण से बिस्तर के नीचे मोर पंख न रखें बल्कि आप चाहें, तो अपने तकिए के नीचे मोर पंख रखकर सो सकते हैं, लेकिन याद रखें कि रोजाना तकिए के नीचे सफाई करके ही फिर से मोर पंख रखें।
​सजावट के समान के साथ न रखें मोर पंख​
-कई लोग मोर पंख को सजावट के तौर पर घर में इधर-उधर लगा लेते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आप मोर पंख की सकारात्मक ऊर्जा खत्म कर देते हैं। आपको मोर पंख को एक अलग स्थान पर लगाना चाहिए। जहां पर कोई खिलौने, सजावटी सामान या फिर टूटा-फूटा सामान न रखा हो। इससे मोर पंख की सकारात्मक ऊर्जा आपको मिलती रहेगी।​
​मोर पंख पर न करें किसी और रंग का इस्तेमाल​
-कई लोग मोर पंख को अपनी आर्ट एंड क्रिएटिविटी के लिए भी प्रयोग करते हैं लेकिन ऐसा करने से मोर पंख सिर्फ डेकोरेटिव यानी सजावटी सामान ही बनकर रह जाता है। इसकी सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। आपको मोर पंख को उसके प्राकृतिक रूप में ही रहने देना चाहिए। इस पर कभी भी किसी और रंग का प्रयोग न करें।
​मोर पंख को किसी को उपहार में न दें​
-कई लोग अपने करीबियों को मोर पंख भी गिफ्ट कर देते हैं लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। भाग्य और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी किसी भी चीज को उपहार में देने से बचना चाहिए। आप अगरआप घर में रखे मोर का पंख किसी और को गिफ्ट करते हैं, तो इससे आपके घर की
सकारात्मक
ऊर्जा बाहर चली जाती है और आपके खर्चें भी बढ़ने लगते हैं।
मोर पंख इस तरह मिले, तो खुल जाता है भाग्य
-कई लोग अपने फायदे के लिए मोर पंख के लिए मोर को परेशान करने से भी नहीं चूकते। ऐसा करना हर तरह से गलत होता है। असल में जब मोर नाचता है या उड़कर कहीं और बैठता है, तो उसका पंख खुद ही नीचे टूटकर गिर जाता है। आप इस तरह से मोर पंख को उठा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आपको मोर पंख कहीं पर गिरा हुआ मिलता है, तो यह आपका भाग्य खुलने का सूचक भी है।
Tags:    

Similar News

-->