धर्म-अध्यात्म

Palmistry: हथेली की रेखा से जानें कैसा होगा जीवनसाथी

Sanjna Verma
19 July 2024 1:00 PM GMT
Palmistry: हथेली की रेखा से जानें कैसा होगा जीवनसाथी
x
Palmistry: कहते हैं इसान का भाग्य उसके हाथों की लकीरों में छीपा है। हाथों की लकीरों से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में जानकारी दी जा सकती है। हाथों की रेखाओं से व्यक्ति के भविष्य के बारे में भी बहुत कुछ पता चलता है। हमारे हाथ में ऐसी रेखाएं भी मौजूद है जिनका अध्ययन करके ये पता चलता है की आपका होने वाला पति यानी की Future Husband कैसा होगा। तो आइए जानते हैं हथेली की ऐसी कौनसी रेखाएं हैं जिन्हें देखकर लड़कियां अपने होने वाले पति के बारे में कई बातें जान सकती हैं।
आगे बढ़ने से पहले जानते हैं हाथ में कहा पर लव लाइन मौजूद होती है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक आपके हाथ की सबसे छोटी अंगुली के नीचे बुध पर्वत के ठीक नीचे जो छोटी रेखाएं मौजूद हैं उन्हें विवाह रेखा कहा जाता है। इस रेखा से नीचे बाहर से आकर एक कर्व के रुप में मध्यमा अंगुली तक जो रेखा जाती है उसे हृदय रेखा कहा जाता है। इस रेखा को लव लाइन भी कहते हैं। वैवाहिक जीवन प्रेम, जीवनसाथी के व्यवहार आदि का पता लगाने के लिए इन दोनों रेखाओं को ही देखा जाता है।
जानें विवाह रेखा से जुड़ी खास बातें
-यदि विवाह और हृदय रेखा दोनों साफ सुथरी और स्पष्ट हैं तो आपका पति ईमानदार, केयरिंग और अच्छी कमाई करने वाला होगा। हालांकि, ऐसे लोग बिजनेस मैन या फिर नौकरी पेशा वाले लोग हो सकते हैं।
-अगर किसी के हाथ में हृदय रेखा की शुरुआत में पक्षी के पंख जैसी बारीक बारीक रेखाएं हो तो आपको बहुत ही भाग्यशाली होगा। वह धन धान्य से संपन्न होगा। साथ ही ऐसी रेखा होने पर आपको आपकी बातें मानने वाला पति मिलेगा।
-वहीं, अगर किसी लड़की के हाथ में विवाह रेखा छोटी और हृदय रेखा भी कटी फटी हो तो ऐसे में हो सकता है आपके पति आपसे कम प्यार करें। साथ ही ऐसे व्यक्ति के दूसरे अफेयर होने की उम्मीद भी ज्यादा रहती हैं।
-अगर आपकी विवाह रेखा आखिर में जाकर दो भागों में बंट जाए तो समझ लीजिए की आपके पति अपने माता पिता और पत्नी के बीच सामंजस्य ठीक सी बनाने में असफल रह सकता है।
Next Story