Shardiya Navratri के चौथे दिन माता को न लगाएं इन चीजों का भोग, देवी हो जाएंगी क्रोधित

Update: 2024-10-06 08:55 GMT
Shardiya Navratri ज्योतिष न्यूज़: हिंदुओं का प्रमुख पर्व नवरात्रि चल रहा है जिसका आरंभ इस बार 3 अक्टूबर से हो चुका है और समापन 11 अक्टूबर को हो जाएगा। इसके अलगे दिन दशहरा पर्व मनाया जाएगा। आज यानी 6 अक्टूबर दिन रविवार को शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है जो कि मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा को समर्पित है
देवी कूष्मांडा मां दुर्गा की चौथी शक्ति हैं इनकी साधना आराधना भक्तों के जीवन में सुख शांति और समृद्धि लाती है और दुखों का नाश करती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कूष्मांडा ने ही सृष्टि की रचना की थी। कूष्मांडा एक संस्कृत शब्द है।
जिसका अर्थ कुम्हड़ा यानी पेठा की बलि देना है। तो आज हम नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा के प्रिय भोग के बारे में आपको बता रहे हैं साथ ही यह भी बताएंगे कि देवी को कौन सी चीजों का भोग भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए तो आइए जानते हैं।
मां कूष्मांडा को लगाएं ये भोग—
नवरात्रि का चौथा मां कूष्मांडा को समर्पित है इस दिन भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए तरह तरह के भोग अर्पित करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से देवी प्रसन्न हो जाती है। मां कूष्मांडा को भोग में मालपुआ बेहद प्रिय है। मान्यता है कि देवी को मालपुए का भोग लगाने से देवी प्रसन्न होकर कृपा करती हैं।
इसके अलावा मां को दही और हलवे का भोग भी बेहद प्रिय है ऐसे में आप नवरात्रि के चौथे दिन इसका भी भोग देवी को चढ़ा सकते हैं। लेकिन भूलकर भी देवी मां को खट्टी चीजों का भोग नहीं लगाना चाहिए। इससे माता नाराज़ हो सकती हैं।
Tags:    

Similar News

-->