Numerology prediction : 23 जून का लकी नंबर और शुभ रंग

Update: 2024-06-23 04:52 GMT
Numerology prediction ज्योतिष न्यूज़ : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।
1. आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है कार्य की अधिकता बनी रह सकती है सरकारी कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। शुभ अंक 6, शुभ रंग लेमन है।
2. माता पिता की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपने मन की बात किसी खास से व्यक्त कर सकते हैं शुभ अंक 45, शुभ रंग क्रीम है।
3. पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव आपको देखने को मिल सकता है दिन ठीक ठाक बना रहेगा। आर्थिक तौर पर कमजोरी महसूस हो सकती है काम की अधिकता रहेगी। शुभ अंक 8, शुभ रंग लाल है।
4. जीवन में आया अप्रत्याशित परिवर्तन आज आपको चिंतित कर सकता है पिता से अपने मन की बात कर सकते हैं ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिल सकता है शुभ अंक 11, शुभ रंग सुनहरा है।
5. माता का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है आज आप घूमने का प्लांन कर सकते हैं काम काज में कमी देखने को मिल सकती है कानूनी मामलों में पड़ने से बचना होगा। शुभ अंक 9, शुभ रंग नीला है।
6. आज का दिन बढ़िया बना रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं धन खर्च अधिक हो सकता है जीवनसाथी के साथ आप अधिक वक्त गुजार सकते हैं शुभ अंक 12, शुभ रंग केसरिया है।
7. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है आज का दिन मिलाजुला होने वाला है रिश्तेदारों का घर में आना जाना हो सकता है शुभ अंक 17, शुभ रंग भूरा है।
8. वैवाहिक जीवन में धन को लेकर तनाव बना रह सकता है काम काज में आपका मन नहीं लगेगा। संतान के साथ आप अपना वक्त गुजार सकते हैं छोटी यात्रा करेंगे। शुभ अंक 12, शुभ रंग पीला है।
9. आपमें से कुछ लोगों को आज नए और रोचक व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है दिन बढ़िया बना रहेगा। आप कुछ नया भी सीख सकते हैं काम में कमी आएगी। शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा है।
Tags:    

Similar News

-->