Nirjala Ekadashi 2025 Wishes: वैदिक पंचांग के अनुसार, 6 जून को निर्जला एकादशी का पावन पर्व मनाया जा रहा है, जिसे भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह एकादशी हर वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आती है और इसे सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि इस दिन जल तक ग्रहण नहीं किया जाता। इस विशेष अवसर पर श्रद्धालु भक्त विधि-विधान के साथ व्रत रखते हैं और लक्ष्मी नारायण जी की पूजा-अर्चना करते हैं।
मंदिरों में विशेष अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन निर्जला व्रत करने से वर्ष भर की सभी एकादशियों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। लोग इस अवसर पर अपने मित्रों और परिजनों को शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप भी इस पावन अवसर पर अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इन भावपूर्ण संदेशों में से कोई भी चुन सकते हैं।
भगवान विष्णु आएं आपके घर, जीवन को खुशियों से दे भर,
न हो जीवन में कोई भी दुख, घर-परिवार में बना रहे सुख।
निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
इस पवित्र अवसर पर भगवान विष्णु की कृपा से आपके जीवन में खुशियों की बौछार हो,
आपका हर कार्य सफल हो और परिवार में सुख-शांति का वास हो।
निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
निर्जला एकादशी का व्रत आपका जीवन खुशियों से भर दे,
आपकी हर मनोकामना पूरी हो और भगवान विष्णु का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।
निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्नानाभं सुरेशं।
विश्वधारं गगनसद्शं मेघवर्णं शुभाड्गमं।
लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं।
वंदे विष्णु भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।
निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
भगवान विष्णु की कृपा से हर समस्या हल हो,
प्रत्येक कदम अपार सफलता की ओर बढ़ें।
निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
भगवान विष्णु की कृपा आप सभी पर बनी रहे,
निर्जला एकादशी की बहुत-बहुत बधाई
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
भगवान विष्णु की कृपा आप सभी पर बनी रहे,
निर्जला एकादशी की बहुत-बहुत बधाई
विष्णु जिनका नाम है, वैकुंठ जिनका धाम है,
निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर, श्रीहरि को शत-शत प्रणाम
निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं।
Tags: