Nag Panchami: सर्प दोष से मुक्ति के लिए नाग पंचमी पर जलाएं दीपक

Update: 2024-08-09 13:54 GMT
Nag Panchami ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा है जो कि शिव का महीना होता है इस महीने कई पर्व त्योहार पड़ते हैं जिसमें नाग पंचमी भी शामिल है यह पर्व हर साल सावन माह की पंचमी पर मनाया जाता है इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त दिन शुक्रवार यानी आज मनाई जा रही है
 इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा अर्चना का विधान होता है मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन पूजा पाठ करने से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और जीवन के कष्टों का अंत होता है। नाग पंचमी के दिन पूजा पाठ के अलावा अगर आज के दिन दीपक जलाया जाए तो कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष से राहत पाई जा सकती है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
 कैसे जलाएं दीपक
आपको बता दें कि आज यानी नाग पंचमी के दिन तिल के केल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है ज्योतिष अनुसार नाग पंचमी के दिन अगर तिल के तेल का दीपक जलाया जाए तो पितृदोष और कालसर्प दोष से राहत मिल जाती है साथ ही कुंडली के अशुभ ग्रहों के प्रभाव में कमी आती है।
 धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तिल का संबंध पितरों से होता है। अगर पितरों को भोजन या फिर पितरों के निमित्त कुछ भी दान पुण्य करना है तो उस समय तिल का होना बहुत जरूरी माना जाता है। माना जाता है ​कि तिल से पितृ देव प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं अगर किसी की कुंडली में पितृदोष है तो ऐसे में तिल का दान या फिर तिल के तेल का दीपक जलाने से पितृदोष समाप्त हो जाता है। इसके लिए नाग पंचमी का दिन शुभ माना जाता है ऐसे में आप नाग पंचमी के दिन तिल के तेल का दीपक जरूर लगाएं ऐसा करने से कुंडली का पितृदोष और सर्प दोष शीघ्र दूर हो जाता है।
Tags:    

Similar News

-->