Mrityu Panchak 2025: आज से शुरू हो रहा है मृत्यु पंचक, इस दौरान न करें ये काम

Update: 2025-09-06 06:03 GMT
Mrityu Panchak 2025 :पंचक का अर्थ है हर महीने में पड़ने वाले 5 दिन, और इन्हें अशुभ माना जाता है। इन दिनों को अशुभ और सावधानी बरतने वाला माना जाता है। साथ ही, ये दिन कष्टदायक भी माने जाते हैं। वर्ष 2025 में, सितंबर माह में आज यानी 6 सितंबर से पंचक प्रारंभ हो रहे हैं। इसे मृत्यु पंचक के नाम से जाना जाता है। जब पंचक शनिवार के दिन प्रारंभ होता है, तो उसे मृत्यु पंचक कहते हैं।
मृत्यु पंचक को बहुत ही खतरनाक माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। आइए जानते हैं कि सितंबर माह में पंचक का साया कब से कब तक रहेगा।
मृत्यु पंचक कब से कब तक रहेगा?
पंचक 6 सितंबर, 2025, शनिवार को सुबह 11:21 बजे प्रारंभ हो रहा है। पंचक अगले 5 दिनों तक चलेगा और 10 सितंबर 2025, बुधवार को शाम 4:03 बजे समाप्त होगा।
मृत्यु पंचक क्या है?
मृत्यु पंचक को पंचकों में सबसे ख़तरनाक माना जाता है। यह पंचक काल का सबसे अशुभ प्रकार है। इस दौरान जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र जैसे पाँच नक्षत्रों से होकर गुजरता है, तो यह काल अशुभ माना जाता है। इस दौरान अशुभ फलों का प्रभाव पाँच गुना अधिक बढ़ जाता है।
मृत्यु पंचक का अशुभ प्रभाव:
मृत्यु पंचक के दौरान शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। साथ ही चोट या दुर्घटना का ख़तरा भी बढ़ जाता है।
मृत्यु पंचक के दौरान यात्रा करने से बचें। कोई भी शुभ कार्य शुरू न करें। साथ ही, दक्षिण दिशा की यात्रा न करें। इस दौरान सतर्क और सावधान रहना बेहद ज़रूरी है।
Tags:    

Similar News