इस उपाय को कर बनाएं खुद का मकान

Update: 2023-05-02 15:54 GMT
हर इंसान का ये सपना जरूर होता है कि इसके पास अपना घर हो, इसके लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं और जिंदगी भर योजनाएं बनाने के बाद भी घर का सुख नहीं मिल पाता है। इसलिए अधिकतर लोग किराए के मकान में ही अपनी पूरी जिंदगी बिता देते हैं। किराए पर रहने की संख्या महानगरों में तो बहुत ज्यादा है। बड़े शहरों में मकान और जमीन की कीमतें आसमान छूती हैं। ऐसे में हर व्यक्ति घर खरीदने की क्षमता नहीं रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु में कुछ ऐसे उपायों का उल्लेख किया गया है। जिनकी मदद से आपका अपने घर में रहने का सपना पूरा हो सकता है
वास्तु के यह उपाय आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं और खुद के घर होने का योग बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी किराए के मकान में रहते हैं और खुद के मकान के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको इन उपायों को जरूर आजमाना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु के उन उपायों के बारे में, जो आपको किराए के मकान से अपने मकान तक ले जाएंगे।
शनिदेव की कृपा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आप खुद का मकान चाहते हैं तो शनिदेव को प्रसन्न रखना जरूरी है। शनिदेव की दिशा पश्चिम दिशा होती है। इसलिए रोजाना पश्चिम दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि स्त्रोत का नियमित पाठ करें। इसके बाद मन में खुद के घर के होने का ध्यान करें। कुछ दिनों बाद शनिदेव की कृपा से आप अपने घर के मालिक बन सकते हैं।
करें ये उपाय
अगर आप भी काफी समय से घर खरीदने या मकान बनवाने के बारे में सोच रहे हैं तो वास्तु का यह उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए आपको नीम की लकड़ी से एक छोटा सा घर बनाकर किसी जरूरतमंद या गरीब बच्चे को दान करना है। या फिर उसे घर के मंदिर में ही रख दें। ऐसा करने से अपना घर होने की इच्छा जल्द ही पूरी होगी।
मां लक्ष्मी की कृपा
किराए के घर में रहने वाले लोगों को यह उपाय जरूर करना चाहिए। अगर आप अपने घर में जाना चाहते हैं तो श्रीयंत्र की स्थापना कर उसकी रोजाना पूजा-अर्चना करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और साथ ही घर खरीदने व बनवाने के योग भी बनते हैं। इसके अलावा आप हर मंगलवार को सफेद गाय और उसके बछड़े को मसूर की दाल और गुड़ खिलाएं। यह उपाय भी जल्द ही आपको किराए के घर से अपने घर तक लेकर जाएगा।
प्रॉपर्टी होने के योग
किराए के घर की पश्चिम दिशा में तांबे का शोपीस रखना चाहिए। शोपीस की जगह पर तांबे का लोटा या तांबे की कोई अन्य चीज भी रख सकते हैं। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा से जल्द ही खुद की प्रॉपर्टी होने का योग बनता है। इसके अलावा घर के पास चिड़िया का घोसला बनाएं। जब इस घोसले में चिड़िया आकर रहने लगे तो उसको दाना-पानी दें। यह उपाय भी खुद के घर होने के चांसेज को बढ़ाता है।
धन आगमन
किराए के घर हमेशा यह ध्यान रखें कि आपका मंदिर यानी की पूजा स्थल ईशान दिशा में हो। सुबह-शाम घर के मंदिर में पूजा-पाठ करें और इसी दिशा में पानी रखें। ऐसा करने से धन आने के योग बनते हैं। साथ ही खुद का घर होने के योग बनते हैं।
इस उपाय को कर बनाएं खुद का मकान
अगर आप किराए के घर से अपने घर के मालिक बनना चाहते हैं तो नवरात्रि में इस उपाय को जरूर करना चाहिए। नवरात्रि में मिट्टी के मटके में दूध, शक्कर, कपूर, घी, शहद और दही डाल लें। इसके बाद इस मटके को हाथ में लेकर मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का सच्चे मन से जाप करें। मां दुर्गा से खुद के घर होने की प्रार्थना करें। फिर चुपचाप किसी नदी या तालाब की जमीन में मटके को गाड़ दें। लेकिन इस दौरान यह जरूर ध्यान रखें कि आपको ऐसा करते हुए कोई देखे व टोके नहीं। इस उपाय को करने से जल्द ही घर होने की संभावनाएं बनती हैं
Tags:    

Similar News

-->