आज ही अपने घर में करें ये Vastu बदलाव, मिलेंगे अनेक फायदे

Update: 2024-08-11 16:37 GMT
वास्तु टिप्स Vastu Tips: वास्तु दोष होने से घर में कई समस्याएं होने लगती हैं,परिवार में छोटी-छोटी बातों पर कलह भी होने लगती है। करियर के क्षेत्र में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में घर के छोटे-छोटे बदलाव भी आपकी जिदंगी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं, इससे ना सिर्फ आपकी किस्मत बदलेगी बल्कि घर भी सुंदर दिखेगा।
दरअसल घर खरीदते समय या फिर सजावट के दौरान हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो वास्तु के हिसाब से कहीं ना कहीं हमारी जिंदगी पर नराकात्मक असर करती हैं। इसलिए हम आपको कुछ बदलाव के बारे में बता रहे जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं, इनमें आपको किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी, साथ ही घर को नया लुक भी मिलेगा।
घर में शीशा लगाना जरूरी
वैसे तो हर किसी के घर में कांच होता है। लेकिन अगर नहीं लगा है तो आपको घर में एक मुख्य दर्पण या शीशा लगाने की जरूरत है। इसकी वजह से घर में Positivity बढ़ती है और नेगेटिव ऊर्जा खत्म होती है। इसके अलावा अगर आप घर की एक दीवार पर बड़ा सा मिरर लगाते हैं तो आपके घर का लुक भी अट्रैक्टिव बन जाएगा।
ऐसा हो घर का दरवाजा
घर का मुख्य दरवाजा आपकी जिंदगी पर बहुत बड़ा असर डालता है इसलिए इसे सजाते वक्त कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि दरवाजे पर ऊं या स्वास्तिव बनाने से घर में बरकत आती है। दरवाजे के सामने पौधे और फूल लगाने से वास्तु में सुधार होता है। वैसे इन दोनों ही कामों को करने से आपका मुख्य द्वार भी सुंदर दिखेगा। इसके अलावा जूते-चप्पल रखने की जगह घर के दरवाजे के आस-पास नहीं बनाना चाहिए।
इस तरह सजाएं घर
घर में की जाने वाली सजावट भी वास्तु दोष को दूर कर सकती हैं इसलिए आप प्रकृति की सुंदरता को दर्शाती तस्वीरें ही लगाएं। खूबसूरती को बढ़ाने के लिए झूमर और गुलदस्ते भी अपने घर में रख सकते हैं। इस चीजों की मदद से घर में सकारात्मकता रहती है, साथ ही आपको धूप या कपूर जलाकर चारों दिशाओं में धुआं भी करना चाहिए।
घर में पौधा भी महत्व
अक्सर कुछ लोग घर में Artificial पॉट और फ्लावर का इस्तेमाल करते हैं जबकि ऐसा
नहीं
करना चाहिए। क्योंकि यह निगेटिव एनर्जी को एग्जॉब करते हैं इससे आपके घर में भी नारात्मकता रहती है इसकी जगह आप इंडोर प्लांट लगा सकते हैं। इनकी देखभाल करना भी आसान होता है साथ ही ये हवा को शुद्ध करने का काम भी करते हैं।
नेचरल लाइट होना जरूरी
अगर आपका घर इस तरह से डिजाइन है कि इसमें बिल्कुल भी धूप नहीं आती है तो यहां आपको बदलाव करने की जरूरत है। क्योंकि जितनी ज्यादा सूर्य की रोशनी खिड़कियों, दरवाजों या बालकनियों के जरिए घर में आती है उतनी ही अधिक सकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसके अलावा वेंटिलेशन का भी ध्यान रखना चाहिए, क्रॉस वेंटिलेशन से सभी दिशाओं में एयर सर्कुलेशन होता है।
Tags:    

Similar News

-->