Dharm Desk.धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार महेश नवमी 04 जून दिन बुधवार को है। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही उनके लिए व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को रखने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं तो महेश नवमी के दिन भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा करें। वहीं पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप करें।


Tags: