Mahavir Jayanti 2025: कब है महावीर जयंती,यहां जानें सही तिथि और महत्व

Update: 2025-04-05 02:43 GMT
Mahavir Jayanti 2025: यह पर्व जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। भगवान महावीर ने अपने जीवन में जो उपदेश दिए, वे आज भी समाज को नैतिकता, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। आइए जानते हैं इस साल महावीर जयंती किस दिन मनाई जाएगी।
महावीर जयंती 2025 की तिथि
साल 2025 में महावीर जयंती का पर्व 10 अप्रैल, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। यह तिथि हिंदू पंचांग के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को आती है। पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 9 अप्रैल की रात 10:55 बजे होगी और इसका समापन 11 अप्रैल को सुबह 1:00 बजे होगा। इसी आधार पर 10 अप्रैल को महावीर जयंती मनाई जाएगी।
धार्मिक महत्व:
महावीर स्वामी ने अपने जीवन काल में अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह जैसे सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इन पांच सिद्धांतों को पंच महाव्रत कहा जाता है, जो जैन धर्म की नींव हैं। भगवान महावीर के उपदेश आज भी इंसान को आत्मानुशासन, संयम और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
महावीर जयंती के दिन जैन मंदिरों में विशेष पूजा, ध्यान, और धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किए जाता है। इस अवसर पर शोभायात्राएं भी निकाली जाती हैं, जिनमें भगवान महावीर की मूर्ति को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाता है।
महावीर जयंती पर श्रद्धालु उपवास भी रखते हैं और जैन ग्रंथों का पाठ करते हैं। इसके साथ ही अहिंसा और शाकाहार को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। महावीर जयंती न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह मानवता, शांति और नैतिक जीवन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
Tags:    

Similar News