Mahakumbh 2025 Updates: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि से पहले 63 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Update: 2025-02-25 01:52 GMT
Mahakumbh 2025 Updates: प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ से सरकार को 54 हजार करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद है। इसके अलावा 60 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है। यह भी देखा जा रहा है कि न केवल प्रयागराज बल्कि 150 किलोमीटर के दायरे में भी व्यापार में भारी बढ़ोतरी हुई है। अब अनुमान है कि इस दौरान तीन लाख करोड़ रुपये (360 बिलियन यूएस डॉलर) का व्यापार होगा। 144 साल बाद भारत को इस बार महाकुंभ की यह पावन तिथि देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 45 दिनों तक चलने वाला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला कल महाशिवरात्रि के दिन संपन्न होने जा रहा है। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां इस मेले का अनुष्ठान के साथ समापन किया जाएगा और अगले महाकुंभ की तिथि का भी ऐलान किया जाएगा। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है।
महाशिवरात्रि से पहले ही श्रद्धालुओं की संख्या 63 करोड़ के पार पहुंच गई है, जिसके चलते कुंभ नगरी में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. संगम तट पर स्नान, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर जारी है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. इस साल के महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु आ रहे हैं और पुण्य का लाभ उठा रहे हैं. माना जा रहा है कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यह संख्या और भी बढ़ सकती है. भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. ड्रोन कैमरे से निगरानी, ​​जगह-जगह सीसीटीवी और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके|
Tags:    

Similar News