साल 2022 में सिंह राशि वालों को मिलेगी तरक्की, करने होंगे ये उपाय

सिंह (24 जुलाई- 22 अगस्त) राशि वालों के जीवन में वर्ष 2022 के प्रारम्भ में मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। 15 जनवरी के उपरांत मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Update: 2021-12-30 04:18 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सिंह (24 जुलाई- 22 अगस्त) राशि वालों के जीवन में वर्ष 2022 के प्रारम्भ में मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। 15 जनवरी के उपरांत मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। 26 फरवरी के बाद किसी भवन या संपत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के भी मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। कारोबार पर ध्यान दें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। 1 अप्रैल से कारोबार में सुधार होगा।

पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 12 अप्रैल से कोई नया कारोबार शुरू हो सकता है। 13 अप्रैल के बाद घर-परिवार में कोई धार्मिक/मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के सौंदर्यीकरण के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। 29 अप्रैल से नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। मानसिक परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।
उपाय
-हर गुरुवार को प्रात: गाय को केले या बेसन के पांच लड्डू खिलाएं या धार्मिक ग्रंथ/किताब दान करें।
- शनिवार को शाम में आटे के चौमुखा दीपक में सरसों का तेल डालें। फिर थोड़े काले तिल डाल कर पीपल के नीचे रखें।
-'आदित्य हृदय स्तोत्र' का पाठ रोज प्रात: करें।
- प्रतिदिन 'हनुमान चालीसा' का पाठ करें।


Tags:    

Similar News