Laughing Buddha for Money: जाने धन प्राप्ति के लिए घर में कौन सा लाफिंग बुद्धा रखना चाहिए
Laughing Buddha for Money :वास्तु शास्त्र घर या ऑफिस में लाफिंग बुद्धा रखने के कई फायदे बताता है। लेकिन अलग-अलग लाफिंग बुद्धा अलग-अलग फल पाने के लिए रखे जाते हैं। आइए जानते हैं कि धन प्राप्ति के लिए कौन सा लाफिंग बुद्धा रखना शुभ होता है।
लाफिंग बुद्धा कई प्रकार के होते हैं और हर प्रकार की मूर्ति के अलग-अलग वास्तु और फेंगशुई लाभ होते हैं। आजकल ज़्यादातर लोग अपने घरों में लाफिंग बुद्धा रखते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि कौन सा लाफिंग बुद्धा रखने से क्या लाभ होता है। हम आपको बताएंगे कि कौन सा लाफिंग बुद्धा धन प्राप्ति के लिए शुभ होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन प्राप्ति के लिए घर में पोटली वाले लाफिंग बुद्धा रखने चाहिए। सोने की बोरी या पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति धन प्राप्ति के लिए शुभ मानी जाती है। आप ड्राइंग रूम में बैग लिए हुए लाफिंग बुद्धा भी रख सकते हैं।
घर में धन और समृद्धि लाने के लिए बैग या पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखी जाती है। घर के मुख्य द्वार पर थैला लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखनी चाहिए, इससे आय के स्रोत बढ़ते हैं।
थैला लिए हुए लाफिंग बुद्धा समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक हैं। धार्मिक मान्यता है कि दुकान या ऑफिस के मुख्य द्वार के पास इस मूर्ति को रखने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है कि घर में थैला लिए हुए लाफिंग बुद्धा रखने से आर्थिक लाभ होता है।
दुकान या ऑफिस के मुख्य द्वार के पास गठरी लिए हुए लाफिंग बुद्धा रखें, ताकि आने-जाने वाले लोग इसे देख सकें। साथ ही, घर के कमरे में गठरी लिए हुए लाफिंग बुद्धा रखने से परिवार में सौभाग्य आता है और आय में वृद्धि होती है।
थैला लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति में थैला भरा हुआ दिखना चाहिए, खाली नहीं होना चाहिए। ऐसी मूर्ति किसी और को उपहार में देना बहुत शुभ माना जाता है। थैला लिए हुए लाफिंग बुद्धा को घर के उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना चाहिए।