जनता से रिश्ता वेबडेस्क।अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
शुक्रवार को किसी भी प्रकार का पारिवारिक हस्तक्षेप आपकी कोशिशों को आगे नहीं बढ़ने देगा। मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह हो सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
अंक 2
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। दिन में सकारात्मक सोच जीवन में प्रगति लाएगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और नए साथी भी बनेंगे।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
दिन का समय साथियों के साथ अच्छा व्यतीत होगा। बेकार समय बिताने से बेहतर है कि अपने व्यक्तित्व को निखारने का कोई कार्य करें। आपके खर्चों का भार बढ़ सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 4
आज निवेश में फायदा हो सकता है। आज आपकी मुलाकात अपने प्रिय से हो सकती है। आप प्रसन्न और सकून महसूस करेंगे। सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लेमन
अंक 5
पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। सरल स्वभाव आज आपके लिए खुशियों का पल लेकर आएगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लेमन
अंक 6
अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे। धन सम्बन्धी मामलों में चिंताएं दूर होगी। अपने प्रियजनों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
अंक 7
आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज का दिन प्रेमी प्रेमियों के लिए अच्छा रहेगा। सरकारी मामलों में वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला

अंक 8 

आज आय के लिए सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आप कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो सही साबित होंगे और लोग आपकी प्रतिभा के कायल होंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
 अंक 9
नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में लंबे समय तक चलने वाले सम्बन्ध बनाएंगे। प्यार की खूबसूरती आप स्वयं महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नीला
Tags: