जानें सूर्य राशि परिवर्तन का किन 6 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

सूर्यदे वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

Update: 2022-05-05 05:06 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सूर्यदेव 15 मई 2022, रविवार को सुबह 05 बजकर 45 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वृषभ राशि से मिथुन राशि में 15 जून 2022 को शाम 12 बजकर 19 मिनट पर गोचर कर जाएंगे। यानी सूर्य वृषभ राशि में 15 जून तक विराजमान रहेंगे। जानें सूर्य राशि परिवर्तन का किन 6 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

1. मेष- सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। आर्थिक दृष्टि से यह गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको पारिवारिक वाद-विवाद से बचकर रहना होगा। करियर में सफलता हासिल होगी। नई संपत्ति बनाने में सफल हो सकते हैं।
2. वृषभ- सूर्य आपकी राशि के लग्न भाव यानी प्रथम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। करियर में सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
3. कर्क- सूर्य आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर के प्रभाव से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में निवेश से लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
4. सिंह- सूर्य आपकी राशि के 10वें भाव में गोचर करेगा। सूर्य राशि परिवर्तन के प्रभाव से आपको कार्यस्थल पर मान-सम्मान और प्रशंसा प्राप्त होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
5. कन्या- सूर्य आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
6. मीन- मीन राशि वालों के तीसरे भाव में सूर्य गोचर करेंगे। इस दौरान आपके अटके काम पूरे होंगे। विवादों का निपटारा होगा। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में मिले-जुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।


Tags:    

Similar News