जानिए कब है नवरात्रि आरंभ, महा अष्टमी तिथि समेत महत्वपूर्ण

हिंदी पंचांग के अनुसार वर्ष में चार बार नवरात्रि पड़ती हैं लेकिन साधारण जन के लिए वर्ष में छह माह के अंतराल पर दो नवरात्रि आती हैं।

Update: 2021-09-25 12:39 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदी पंचांग के अनुसार वर्ष में चार बार नवरात्रि पड़ती हैं लेकिन साधारण जन के लिए वर्ष में छह माह के अंतराल पर दो नवरात्रि आती हैं। चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि। अश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाती हैं। पूरे नौ दिनों तक मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री देवी का पूजन किया जाता है। इन नौ स्वरूपों की अपनी अलग-अलग विशिष्टता है। इनके पूजन से भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। मान्यता है कि इन नौ दिनों तक मां दुर्गा देवलोक से धरती लोक पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों के कष्टों को हरकर उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी का पूजन किया जाता है और इस दिन को दुर्गा महाअष्टमी के नाम से जाना जाता है। इसके अगले दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन करने के साथ ही नवरात्रि का समापन हो जाता है। नवरात्रि में ये दोनों ही दिन बहुत महत्वपूर्ण मानें जाते हैं। कई बार भक्तों को अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर असमंजस रहती है। तो चलिए जानते हैं कि कब से है नवरात्रि आरंभ, महाअष्टमी और नवमी यानी नवरात्रि समापन।

नवरात्रि आरंभ तिथि वह घटस्थापना मुहूर्त-

इस बार शारदीय नवरात्रि 07 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार से आरंभ हो रही हैं।

अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि आरंभ- 06 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार शाम 04 बजकर 34 मिनट से।

अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि समापन- 07 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर

घटस्थापना मुहूर्त- 07 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 17 मिनट से 07 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

शारदीय नवरात्रि में इस दिन है महाअष्टमी-

इस बार शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी 13 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को पड़ रही है। इस दिन लोग अपने घरों में हवन अनुष्ठान करवाते हैं।

अश्विन शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि आरंभ- 12 अक्टूबर 2021 दिन मंगलवार रात 09 बजकर 47 मिनट से

अश्विन मास शुक्ल पक्ष अष्टमी समाप्त- 13 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को रात 08 बजकर 07 मिनट पर

इस दिन है नवरात्रि समापन जानिए नवमी की तिथि-

इस बार नवरात्रि का समापन यानी नवमी तिथि को कन्या पूजन 14 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार को किया जाएगा।

अश्विन मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि आरंभ- 13 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को रात 08 बजकर 07 मिनट से 

अश्विन मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि समाप्त- 14 अक्टूबर 2021 दिन बृहस्पतिवार को शाम 06 बजकर 52 मिनट पर

Tags:    

Similar News

-->