जानिए कारण क्या है इन 4 राशि वालो के सबसे ज्यादा झूठ बोलने का

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन किया गया है। इन राशियों के जरिए ही व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य का पता लगाया जाता है

Update: 2021-04-29 14:16 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन किया गया है। इन राशियों के जरिए ही व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य का पता लगाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इन 12 राशियों में से कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनका झूठ बोलने को लेकर ज्यादा दखल रहता है। यूं तो हम सभी कभी न कभी किसी बात को लेकर झूठ बोलते हैं। लेकिन कई लोग झूठ बोलने को अपनी आदत में शुमार कर लेते हैं। जानिए किन राशि के लोग बोलते हैं सबसे ज्यादा झूठ-

1. मिथुन राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के लोग झूठ बोलने में माहिर होते हैं। इन राशि वालों का हर चीज को लेकर नजरिया अलग होता है। कई बार जो दूसरों के लिए झूठ होता है, इन्हें सच लगता है।
2. तुला राशि- तुला राशि के लोग अक्सर संशय से भरे होते हैं। ऐसे में इन्हें झूठ का सहारा लेना पड़ता है। कई बार यह सच से भागकर झूठ का सहारा लेते हैं और फिर उसमें फंसकर झूठ से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इनके लिए झूठ बोलना बेहद आसान होता है।
चाणक्य नीति: सुखी वैवाहिक जीवन का आधार हैं ये 4 बातें, पति-पत्नी के रिश्ते को बनाती हैं मजबूत
इन 3 राशियों के लड़के साबित होते हैं बेस्ट पार्टनर, क्या लिस्ट में आप भी हैं शामिल?
3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोग सच देखने व दिखाने से कतराते हैं। ऐसे में इन्हें झूठ का सहारा लेना पड़ता है। इन्हें लगता है कि सच बताकर यह लोगों के सामने अपमानित हो जाएंगे। लिहाजा यह झूठ की राह पकड़ लेते हैं।
4. कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक अपना काम निकालने के लिए झूठ बोलते हैं। यह झूठ बोलकर काम निकलने के बाद वहां से चलते बनते हैं। इन्हें लगता है कि युद्ध व इश्क में झूठ बोलना गलत नहीं होता है।


Tags:    

Similar News

-->