जानिये विंड चाइम से जुड़े नियम

Update: 2023-06-01 16:51 GMT
वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता हैं इसमें घर से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और इसके रख रखाव के तरीके बताए गए हैं जिसके अनुसार चलने से लोगों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलता हैं लेकिन इनकी अनदेखी समस्याओं को पैदा करती हैं वास्तुशास्त्र में विंड चाइम को भी महत्वपूर्ण बताया गया हैं।
मान्यता है कि इसे अगर घर की सही दिशा और स्थान पर लगा दिया जाए तो व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती है और चारों ओर सकारात्मकता का माहौल बना रहता हैं जिससे सदा सुख शांति और समृद्धि बनी रहती हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि घर में कहां पर विंड चाइम लगाना अच्छा होता हैं तो आइए जानते हैं विंड चाइम लगाने की सही दिशा
विंड चाइम से जुड़े नियम—
वास्तुशास्त्र की मानें तो विंड चाइम को बेहद शुभ माना जाता हैं इसे घर में लगाने से सुख समृद्धि हमेशा बनी रहती हैं साथ ही परिवार के लोगों की तरक्की में आने वाली अड़चने भी दूर हो जाती हैं। वास्तु अनुसार विंड चाइम को घर के दरवाजे और खिड़कियों पर लगाया जा सकता हैं इन जगहों पर हवा के वेग से कंपन पैदा होता हैं जिससे सकारात्मक ध्वनि निकलती हैं जो माहौल को सकारात्मक बनाएं रखती हैं। विंड चाइम को आप चाहे तो लकड़ी, लोहे या अन्य किसी भी धातु की घर में रख सकते हैं। लेकिन विंड चाइम की आवाज मध्यम और मधुर होनी चाहिए इसे शुभ माना जाता हैं।
आप चाहते तो घर के प्रवेश द्वार पर चार छड़ों वाला विंड चाइम लगा सकते हैं इससे घर का वास्तुदोष समाप्त हो जाता हैं वहीं ड्राइंग रुम का वास्तुदोष दूर करने के लिए आप यहां पर छ: छड़ों वाला विंड चाइम लगा सकते हैं ऐसा करने से घर परिवार की नकारात्मकता दूर हो जाती हैं और सुख समृद्धि बनी रहती हैं।
Tags:    

Similar News

-->