जानिए कौआ से जुड़े धन लाभ के संकतों के बारे में

शकुन और अपशकुन में कौआ का जिक्र भी आता है और उस पर शुभ और अशुभ पर चर्चा भी की जाती है।

Update: 2022-04-01 05:08 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सब बातों को कोई वैज्ञानिक आधार तो नहीं है, लेकिन आज भी लोग इन बातों को मानते हैं। शकुन और अपशकुन में कौआ का जिक्र भी आता है और उस पर शुभ और अशुभ पर चर्चा भी की जाती है। शकुन शास्त्र में कौआ से जुड़ी बातों का जिक्र भी विस्तार से किया गया है। तो आइए जानते हैं कौआ से जुड़े धन लाभ के संकतों के बारे में...

सूर्योदय के समय घर के सामने कौआ बोले तो यह अच्छा शकुन माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार, यह संकेत मान-प्रतिष्ठा और धन लाभ देने का सूचक होता है।
वहीं अगर आपको कौआ अपनी चोंच से भूमि को खोदता हुआ दिखाई दे तो यह अच्छा शकुन माना जाता है। माना जाता है कि, इससे खूब सारा धन मिलता है।
अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं और रास्ते में आपको सूखे पेड़ पर गिद्ध बैठा हुआ दिखाई दे तो यह अपशकुन माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि, आपको तुरंत अपनी यात्रा रोक देनी चाहिए।
वहीं घर की छत पर बाज आकर बैठने लगे तो यह घर पर संकट का सूचक माना जाता है।
वहीं कौआ का पीछे से बोलना शुभ संकेत माना जाता है। यह आपकी चल रही समस्याओं से मुक्ति दिलाता है।
वहीं अगर किसी महिला के सर पर कौआ आकर बैठता है तो उसके पति को गंभीर संकट का सामना करना पड़ता है।
कौआ अगर चोंच में तिनका, रोटी का टुकड़ा लिए अगर आपको दिखाई देता है तो समझ लें कि आपको नजदीक भविष्य में धन लाभ प्राप्त होने वाला है। वहीं आपको कीमती वस्तु प्राप्त हो सकती है।
वहीं अगर कौआ का झूंड घर की छत पर आकर शोर करने लगे तो घर के मालिक पर संकट आते हैं।
वहीं रास्ते में आपको पानी पीता हुआ कौआ दिख जाए तो आपको धन लाभ हो सकता है। साथ ही आप जिस काम के लिए जा रहे हैं, उस काम में आपको सफलता भी मिलती है।


Tags:    

Similar News

-->