तकिए के नीचे रखें ये चीजें, वास्तु दोष होंगे दूर

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कई उपायों का जिक्र है। जो जीवन की विभिन्न समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं

Update: 2022-09-02 06:11 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: chopal tv

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।    ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कई उपायों का जिक्र है। जो जीवन की विभिन्न समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। ये परेशानी जन्म कुंडली के ग्रह दोषों के कारण हो सकती है। वहीं वास्तु दोष के कारण पैदा हुई नकारात्मकता के कारण भी होती हैं। ऐसे में कुछ उपाय रात में सोने से पहले करना चाहिए। इन उपायों से सोई किस्मत जाग उठेती है। वहीं जीवन में चल रही समस्याओं से निजात मिलता है। इस के लिए आपको बस अपने तकिया के नीचे कुछ चीजों को रखना होगा। आइए जानते हैं।

तकिए के नीचे रखें ये चीजें
1. अगर कार्यक्षेत्र में परफॉर्म करने में मुश्किल आ रही है, या प्रमोशन नहीं मिल रहा है। तब सोते समय तकिया के नीचे गीता या सुंदरकांड रख लें। ऐसा करने से मन शांत रहता है। जातक के अंदर सकारात्मकता बढ़ती है।
2. मंगलवार रात को हरे कपड़े में साबूत मूंग बांधकर तकिया के नीचे रखकर सो जाएं। सुबह इसे किसी कन्या को दें। ऐसा करने से बुध ग्रह शुभ फल देने लगता है। करियर में भी तरक्की मिलती है।
3. जिन जातकों की कुंडली में राहु दोष है। वे रात्रि को तकिया के नीचे मूली रखकर सो जाएं। सुबह मूली शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
4. जिन लोगों को रात में डरावने सपने आते हैं। तनाव रहता है। वे तकिया के नीचे लोहे की चाबी रखकर सोएं। इससे राहु-केतु का बुरा असर समाप्त होगा। सारी समस्याएं दूर होंगी।
5. मनमुताबिक तरक्की नहीं मिल रही है, तो सोमवार के दिन तकिया के नीचे सिंदूर रखकर सोएं। अगले दिन ये सिंदूर भगवान हनुमान को अर्पित कर दें। तेजी से सफलता मिलेगी। इनकम भी बढ़ेगी।

सोर्स : chopal tv

Tags:    

Similar News